होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी ने अमर उजाला को कहा अलविदा, अब बने एडिटर-इन-चीफ
वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी ने अमर उजाला को कहा अलविदा, अब बने एडिटर-इन-चीफ
<strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यरो ।।</strong>
हिन्दी दैनिक ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) के एग्जिक्यूटिव एडिटर ने संस्थान को अलविदा कह दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अब आशुतोष चतुर्वेदी देश के बड़े हिंदी अखबार ‘प्रभात खबर’ (Prabhat Khabar) में एडिटर-इन-चीफ नियुक्त किए गए हैं। खबर है कि उन्होंने 'अमर उजाला' प्रबंधन
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यरो ।।
हिन्दी दैनिक ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) के एग्जिक्यूटिव एडिटर ने संस्थान को अलविदा कह दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अब आशुतोष चतुर्वेदी देश के बड़े हिंदी अखबार ‘प्रभात खबर’ (Prabhat Khabar) में एडिटर-इन-चीफ नियुक्त किए गए हैं। खबर है कि उन्होंने 'अमर उजाला' प्रबंधन को नोटिस दे दिया है। वे जनवरी के अंत तक अपना नया कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि हरिवंश के राज्यसभा सदस्य बन जाने के बाद से प्रभात खबर में प्रधान संपादक/समूह संपादक का पद खाली चल रहा था।
आशुतोष चतुर्वेदी को पत्रकारिता का 30 साल का अनुभव है। आशुतोष चतुर्वेदी ने ‘बीबीसी लंदन’ में तीन साल और फिर पांच साल ‘बीबीसी दिल्ली’ में कार्य किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘माया’ में ट्रेनी के रूप में की थी। उसके बाद ‘इंडिया टुडे’, ‘संडे आब्जर्वर’, ‘ दैनिक जागरण’, ‘बीबीसी लंदन’ और ‘दिल्ली’ होते हुए ‘अमर उजाला’ के कार्यकारी संपादक बने। इसके पहले वे अमर उजाला के दिल्ली ब्यूरो चीफ भी रह चुके हैं। उन्हें रिपोर्टिंग, अखबार के प्रोडक्शन और बेवसाइट तीनों का व्यापक अनुभव हैं। उन्होंने देश के राष्ट्रपति और कई वरिष्ठ पदों पर आसीन शख्सियतों के साथ कई विदेश यात्राएं भी की है।
उन्होंने ‘बीबीसी हिंदी’ की वेबसाइट लांच करने में अहम भूमिका निभाई थी। अभी उनके ऊपर अमर उजाला के नेशनल न्यूजरूम, नेशनल ब्यूरो,आउटस्टेशन संवाददाताओं और सभी संपादकों से समन्वय की जिम्मेदारी थी। उन्होंने अमर उजाला के दबदबे को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। यूपी में अमर उजाला के प्रसार में 20 फीसदी वृद्धि में उनका अहम योगदान रहा है। अब आशुतोष चतुर्वेदी के प्रभात खबर में जाने के बाद से चर्चा तेज हो गई है कि उनकी जगह किसे अमर उजाला प्रबंधन नेशनल न्यूज रूम की जिम्मेदारी देगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स