होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ में छपे एक सर्वे ने मुझे चौंका दिया, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ में छपे एक सर्वे ने मुझे चौंका दिया, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक
डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। क्यों नौजवान देश छोड़ना चाहते?
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
डॉ. वेद प्रताप वैदिक
वरिष्ठ पत्रकार ।।
क्यों नौजवान देश छोड़ना चाहते?
जाहिर है कि यह उनके आत्म-विश्वास की अति है। जिन लोगों को राजनीति करते-करते 30-40 साल हो गए और जिन्हें मुख्यमंत्री बने रहने का अनुभव भी है, ऐसे लोग भी प्रधानमंत्री बनने पर बुद्धु सिद्ध हुए और अपने होश-हवास खो बैठे तो ये 18 से 26 साल के नौजवान कौन सा तीर मार लेंगे? उनके इस दावे को तो हम कोरे उत्साह के खाने में डालकर छोड़ दे सकते हैं लेकिन इस काम के लिए किसी ‘महापुरुष’ की प्रतीक्षा का क्या मतलब है? क्या वे कोई तानाशाह चाहते हैं या कोई मुहम्मद तुगलक चाहते हैं या कोई हिटलर,मुसोलिनी और स्तालिन चाहते हैं? क्या वे स्तालिन के रुस और माओ के चीन की तरह भारत में डंडे का राज चाहते हैं?
यदि हां तो मानना पड़ेगा कि उन्होंने लोकतंत्र को रद्द कर दिया है। यह रवैया निराशा और बौद्धिक गरीबी का सूचक है। यदि जनता जागरुक हो तो जैसा डा. लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें पांच साल तक इंतजार नहीं करतीं। यदि देश की व्यवस्था सड़ी-गली दिख रही है तो जैसे तवे पर रोटी उल्टी-पल्टी जाती है, वैसे ही सरकारों को बदल डालना क्यों नहीं चाहिए?
भारत छोड़कर विदेशों में बस जाने की बात बेहद गंभीर है। यह हमारे युवकों में छा रहे पलायनवाद और घोर स्वार्थीपन का प्रमाण है। यह हमारी सरकारों की नकल की प्रवृत्ति का भी तार्किक परिणाम है। हमारे नेता, जो कि नौकरशाहों के नौकर हैं, पश्चिमी राष्ट्रों की नकल करते हैं। वे उनकी मानसिक गुलामी के शिकार हैं। हमारी युवा-पीढ़ी में दम हो तो वे देश के नेताओं को खदेड़ें, देश के हालात सुधारें और इस महान देश को अपने लिए ही नहीं, सारे संसार के युवकों के लिए आकर्षक बना दें।
(साभार: नया इंडिया)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमेंmail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स