होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देश में तेजी से बढ़ रहे हैं ‘Ad Fraud’ के मामले, पढ़ें ये रिपोर्ट...

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं ‘Ad Fraud’ के मामले, पढ़ें ये रिपोर्ट...

भारतीय उपमहाद्वीप में विज्ञापन घोटाले (ऐड फ्रॉड) की बात करें तो यह अकेले 32 प्रतिशत है और यदि इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

भारतीय उपमहाद्वीप में विज्ञापन घोटाले (ऐड फ्रॉड) की बात करें तो यह अकेले 32 प्रतिशत है और यदि इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो डिजिटल ऐड पर खर्च किए गए 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर में भारतीय मार्केटर्स को 350 मिलियन डॉलर का भारी नुकसान उठना पड़ सकता है।

यदि भारत को छोड़ दिया जाए तो ग्‍लोबल ऐड फ्रॉड का औसत सिर्फ 13.6 प्रतिशत है जबकि उसकी तुलना में भारत में यह औसत 15 प्रतिशत है। मोबाइल प्‍लेटफार्म कंपनी ‘TUNE’ ने पाया है कि भारत में मोबाइल ऐड फ्रॉड ग्‍लोबल औसत के मुकाबले 50 प्रतिशत ज्‍यादा है और यह पूरी दुनिया के मुकाबले 2.4 गुना ज्‍यादा भी है।

TUNE’ ने 702 ऐड नेटवर्क्‍स पर 24.3 बिलियन क्लिक की जांच की। इसके अलावा 131 देशों में इंस्‍टॉल किए गए 437 मिलियन मोबाइल एप का भी अध्‍ययन किया गया। इस जांच में पाया गया कि ग्‍लोबल स्‍तर पर इन सभी ऐड नेटवर्क्‍स पर 15.17 प्रतिशत फ्रॉड हुआ है। आठ ऐड नेटवर्क्‍स पर 100 प्रतिशत फ्रॉड और 35 प्रतिशत ऐड नेटवर्क्‍स पर यह 50 प्रतिशत अथवा इससे ज्‍यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि मोबाइल एप इंस्‍टॉल की बात करें तो इनमें से 10 प्रतिशत तो पूरी तरह फ्रॉड हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मोबाइल एप इंस्‍टॉल फ्रॉड काफी गंभीर समस्‍या बन चुका है। यहां पर स्‍मार्टफोन का इस्‍तेमाल तेजी से बढ़ा है। एप पब्लिशर्स तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं और फ्रॉड करने वाले सिस्‍टम के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

 ‘TUNE’ के वैज्ञानिकों ने जनवरी से मई 2017 के बीच इंस्‍टॉल किए गए 437 मिलियन मोबाइल एप के सैंपल की जांच की। इनमें 131 देशों में इंस्‍टॉल किए गए एप शामिल थे। सबसे ज्‍यादा मोबाइल एप इंस्‍टॉल फ्रॉड अमेरिका के गौतमाला में पाए गए। यहां पर  23.65 प्रतिशत मोबाइल एप में फ्रॉड के चिह्न मिले। मोबाइल एप इंस्‍टॉल करने के मामले में भारत के लोग भी काफी एक्टिव हैं। वर्ष 2016 में यहां अमेरिका से ज्‍यादा मोबाइल एप डाउनलोड किए गए और वर्ष 2015 के मुकाबले इनमें 71 प्रतिशत की जबर्दस्‍त बढ़ोतरी देखने को मिली। सबसे खराब स्थिति यह है कि 100 मिलियन एप में 16.2 प्रतिशत में धोखाधड़ी के संकेत मिले।

ग्‍लोबल स्‍तर पर देखा जाए तो पिछली साल ऐड फ्रॉड की बात करें तो यह सात बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्‍यादा था। ‘Adloox’ का अनुमान है कि इस साल यह दोगुने से भी ज्‍यादा होगा और ऐडवर्टाइजर्स को 16 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्‍यादा की लागत आएगी।  

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

12 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार जलेश्वर उपाध्याय का निधन, बनारस में ली अंतिम सांस

करीब 74 वर्षीय जलेश्वर उपाध्याय लंका के पास महामनापुरी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अकेले रहते थे।

1 day ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

3 days ago

‘टीवी टुडे नेटवर्क’ पहुंचे विवेक मक्कड़, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

विवेक मक्कड़ इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें सितंबर 2025 में ‘एनडीटीवी इंडिया’ में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था।

4 days ago

बदल जाएगा 'Eros इंटरनेशनल मीडिया' का नाम, शेयरधारकों ने इन तीन प्रस्तावों को दी मंजूरी

भारतीय फिल्म प्रॉडक्शन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने तीन अहम प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

12 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

11 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

11 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

12 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

1 day ago