होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देश में कुल कितने हैं अखबार और कितनों का हुआ नया रजिस्ट्रेशन, जाने यहां

देश में कुल कितने हैं अखबार और कितनों का हुआ नया रजिस्ट्रेशन, जाने यहां

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। प्रिंट मीडिया ने पिछले वित्तीय वर्ष में (last fiscal) 5.13  प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और इस दौरान 5423 नए रजिस्‍ट्रेशन किए गए। ‘Press in India 2015-16’ रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 31 तक कुल पब्लिकेशंस की संख

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

प्रिंट मीडिया ने पिछले वित्तीय वर्ष में (last fiscal) 5.13  प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की और इस दौरान 5423 नए रजिस्‍ट्रेशन किए गए। ‘Press in India 2015-16’ रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 31 तक कुल पब्लिकेशंस की संख्‍या 1,10,851 तक पहुंच गई। इनमें हिन्‍दी में सबसे ज्‍यादा और उसके बाद अंग्रेजी में पब्लिकेशंस रजिस्टर्ड हुए हैं

रिपोर्ट के अनुसार, इनमें हिन्‍दी अखबार और पत्रिकाओं की संख्‍या 44,557  थी जबकि अंग्रेजी में पब्लिकेशंस की संख्‍या 14,083 थी!सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू द्वारा एक कार्यक्रम में जारी की गई इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रजिस्टर्ड हुए कुल पब्लिकेशंस1,10,851 में दैनिक (dailies) और पाक्षिक-साप्ताहिक (bi-tri weeklies) की संख्‍या 16136 रही जबकि अन्‍य पीरियडिकल्‍स (periodicities) शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद थे।

इस रिपोर्ट के अनुसार, यदि प्रसार संख्या (circulations) की बात करें तो हिन्दी पब्लिकेशंस की संख्या रोजाना सबसे ज्यादा 31,44,55,106 प्रतियां (copies) रही जबकि अंग्रेजी में यह संख्या 6,54,13,443 और उर्दू में 5,17,75,006 प्रतियां रहीं। बंगाल में ‘आनंद बाजार पत्रिका’ (Anand Bazar Patrika) की सबसे ज्यादा बिक्री 11,50,038 प्रतियां रही।

दूसरा सबसे ज्यादा प्रसार संख्या वाला अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times), दिल्ली रहा। इसकी प्रसार संख्या 9,92, 239 रही। वहीं7,36,399 कॉपियों के साथ हिन्दी दैनिक ‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari), जालंधर का सर्कुलेशन सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा मल्टी एडिशन में दैनिक अखबार की बात करें तो 46,14,939 कॉपियों के साथ ‘दैनिक भास्‍कर’ (Dainik Bhaskar) हिन्‍दी रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, मल्‍टी एडिशन डेली में ‘द टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) का सर्कुलेशन दूसरे नंबर पर सबसे ज्‍यादा 44,21,374 और ‘द संडे टाइम्‍स ऑफ इंडिया’(The Sunday Times of India) 8,02,466 सुर्कलेशन के साथ सबसे ज्‍यादा बिकने वाली पीरियडिकल्‍स (periodical) रहा।

पब्लिकेशंस की संख्‍या के मामले में 2015-16 के आखिर में उत्‍तर प्रदेश पहले नंबर पर (16,984 पब्लिकेशंस), महाराष्‍ट्र दूसरे नंबरी पर (15,260पब्लिकेशंस) और 12,482 पब्लिकेशंस के साथ दिल्ली तीसरे नंबर पर रही। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष के दौरान 15 पब्लिकेशंस जब्त किए गए जबकि 22 पब्लिकेशंस अपंजीकृत (deregistered) किए गए। वहीं27,445 पब्लिकेशंस ने अपने वार्षिक स्‍टेटमेंट (Annual Statements) जमा कराए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

17 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

18 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

19 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

3 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

18 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

2 hours ago