होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार धर्मराज राय
दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार धर्मराज राय
वरिष्ठ पत्रकार धर्मराज राय नहीं रहे। वह 75 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वरिष्ठ पत्रकार धर्मराज राय नहीं रहे। उन्होंने झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार की रात 8:30 बजे अंतिम सांस ली। वह 75 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज जमशेदपुर स्थित टीएमएच में किया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार 23 जून को उन्हें रिम्स के कैंसर वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया था। 23 जून को ही उन्हें ब्लड कैंसर होने की जानकारी मिली थी। वरिष्ठ पत्रकार धर्मराज राय ने प्रारंभिक दिनों में ‘रांची एक्सप्रेस’, ‘आज’ और उसके बाद भागलपुर में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार के साथ तीन दशकों तक काम किया। ‘हिन्दुस्तान’ से रिटायर होने के बाद वे अलग-अलग पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं।
उनकी साहसिक व धारदार पत्रकारिता को आज भी शहर के लोग याद करते हैं। सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वरिष्ठ पत्रकार धर्मराज राय श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में परमात्मा उनके परिजनों को कष्ट सहने की शक्ति दे।
वरिष्ठ पत्रकार धर्मराज राय जी के निधन का समाचार मिलने से मन आहत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) July 5, 2020
टैग्स पत्रकार धर्मराज राय