होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना ने तोड़ दी वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम की सांसों की डोर
कोरोना ने तोड़ दी वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम की सांसों की डोर
कोरोना से अब तक कई पत्रकारों की जान जा चुकी है। इसी कड़ी में अब कोरोना से एक और वरिष्ठ पत्रकार की रविवार को जान चली गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोना वायरस के संक्रमण काल के दौरान पत्रकार अपनी जान जोखिम डालकर फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं। ऐसे में तमाम पत्रकार भी इसका शिकार हो रहे हैं। कोरोना से अब तक कई पत्रकारों की जान जा चुकी है। इसी कड़ी में अब कोरोना से एक और वरिष्ठ पत्रकार की रविवार को जान चली गई है।
चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने मीडिया को बताया कि अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र 'द पॉयनियर' के ब्यूरो चीफ व मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम को संक्रमण की पुष्टि के बाद चार अगस्त को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। हालत खराब होने पर शनिवार को निगम को लखनऊ रेफर किया गया। यहां एसजीपीजीआई (Sanjay Gandhi Post Graduate Institute of Medical Sciences) में रविवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। वे 52 साल के थे।
उन्होंने निगम के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करे। पत्रकारों ने रविवार की शाम यहां मीडिया सेंटर में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
टैग्स द पॉयनियर वरिष्ठ पत्रकार कोरोना वायरस अंजनी निगम