होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेटवर्क18: वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार की जिम्मेदारियों में हुआ इजाफा

नेटवर्क18: वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार की जिम्मेदारियों में हुआ इजाफा

आलोक कुमार ने करीब चार महीने पहले ही बतौर एडिटर (एडिटोरियल व कंटेंट के स्पेशल प्रोजेक्ट) ‘न्यूज18’ जॉइन किया है। 'नेटवर्क18' के साथ यह उनकी दूसरी पारी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शामिल 'नेटवर्क18' (Networ18) ने वरिष्ठ पत्रकार आलोक कुमार पर और भरोसा जताते हुए उनकी जिम्मेदारियों में इजाफा किया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आलोक कुमार को समूह के हाइपरलोकल डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘लोकल18’ (हिंदी) की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अभी तक इस वेबसाइट का कामकाज संभाल रहे अविनाश दत्त को मैनेजेमेंट ने कंपनी में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस बारे में समाचार4मीडिया से बातचीत में आलोक कुमार ने इसे ऑफिशियल मामला बताते हुए कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि नेटवर्क18 ग्रुप की पहल लोकल18 का उद्देश्य स्थानीय समाचारों और घटनाओं (हाइपरलोकल) को कवर करना है। यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से भारत के छोटे शहरों और कस्बों के समाचारों पर ध्यान केंद्रित करता है, ताकि स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें राष्ट्रीय मंच पर भी पहुंच सकें।

गौरतलब है कि आलोक कुमार ने करीब चार महीने पहले ही बतौर एडिटर (एडिटोरियल व कंटेंट के स्पेशल प्रोजेक्ट) ‘न्यूज18’  जॉइन किया है। वह यहां डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। 'नेटवर्क18' के साथ यह उनकी दूसरी पारी है।

आलोक कुमार इससे पहले ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ जुड़े हुए थे, जहां वह ‘जी न्यूज’ में एडिटर (डिजिटल) की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह 'जी न्यूज' के साथ पिछले साल नवंबर में जुड़े थे। जबकि इसके पहले वह ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में कार्यरत थे, जहां उन्होंने करीब पौने चार साल तक ‘नवभारत टाइम्स’ (डिजिटल) में बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभाई थी।

‘टाइम्स नेटवर्क’ से पहले आलोक कुमार ‘टीवी9’ समूह के साथ जुड़े हुए थे और एग्जिक्यूटिव एडिटर (डिजिटल) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

बिहार में मुजफ्फरपुर के मूल निवासी आलोक कुमार को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। पूर्व में वह कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। ‘टीवी9’ समूह को जॉइन करने से पहले वह एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में ‘नेटवर्क18’ के डिजिटल प्लेटफॉर्म के रीजनल विंग की कमान संभाल चुके हैं।

आलोक मई  2015 में ‘लाइव इंडिया’ से इस्तीफा देकर ‘नेटवर्क18’ आए थे। ‘लाइव इंडिया’ में वह डिजिटल एडिटर के तौर पर बहुत ही कम समय तक रहे, जहां उन्होंने जनवरी 2015 से मई 2015 तक मात्र पांच महीने की पारी खेली। इसके पहले तक आलोक कुमार ने ‘सहारा समय’, ‘बीबीसी’ (BBC), ‘यूएनआई’ (UNI) और ‘नेटजाल’ (www.netjaal.com) डिजिटल पोर्टल के साथ काम किया। 

देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘आईआईएमसी’ से वर्ष 2001 में पत्रकारिता की तालीम हासिल करने वाले आलोक ने पत्रकारिता का सफर ‘नेटजाल’ (www.netjaal.com) के साथ बतौर कॉपी राइटर शुरू किया था, जहां वह करीब एक साल तक रहे। इसके बाद वह अप्रैल 2002 में प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी ‘यूएनआई’ (UNI) से जुड़ गए। सब एडिटर व रिपोर्टर के तौर पर चार साल की पारी खेलने के बाद वे ‘यूएनआई’ से अलग हो गए और ‘बीबीसी’ (BBC) से बतौर प्रड्यूसर (मल्टीमीडिया) जुड़ गए। यहां भी वह करीब चार साल तक रहे।

अप्रैल 2010 में यहां से अलग होने के बाद वह ‘सहारा समय’ के डिजिटल वेंचर से जुड़ गए और यहां करीब पांच वर्षों तक अपना योगदान दिया। जनवरी 2015 में वह ‘लाइव इंडिया’ पहुंचे और फिर ‘नेटवर्क18’, ‘टीवी9’ और ‘नवभारत टाइम्स’ होते हुए ‘जी मीडिया’ पहुंचे थे, जहां से उन्होंने कुछ महीनों पहले ही इस्तीफा देकर अपना नया सफर 'नेटवर्क18' के साथ शुरू किया है।


टैग्स जी मीडिया आलोक कुमार लोकल18
सम्बंधित खबरें

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

9 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

1 day ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 day ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 day ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 day ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

3 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

9 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

9 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

3 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

9 hours ago