होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजेश सरीन बने Zee मीडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर
राजेश सरीन बने Zee मीडिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर
जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ZMCL) से खबर है कि यहां राजेश सरीन को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ZMCL) से खबर है कि यहां राजेश सरीन को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
मीडिया व ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले सरीन ZMCL में अपनी नई भूमिका में ज्ञान और विशेषज्ञता का खजाना लेकर आएंगे।
राजेश सरीन के पास दो दशकों से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया कंपनियों में रेवेन्यू ग्रोथ के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में, वह नेटवर्क18 मीडिया में CNBC और CNN न्यूज क्लस्टर के रेवेन्यू हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए रेवेन्यू का संचालन करते हैं। उनकी स्ट्रैटजिक लीडरशिप अत्यधिक प्रतिस्पर्धी मीडिया परिदृश्य को नेविगेट करने में सहायक रही है।
नेटवर्क18 में अपने पूर्व पद पर, उन्होंने लैंग्वेजेज न्यूज क्लस्टर के लिए ईवीपी और नेशनल रेवेन्यू हेड के तौर पर काम किया, जहां उन्होंने आठ रीजनल चैनल्स के रेवेन्यू ऑपरेशंस का नेतृत्व किया। इस दौरान अपनी भूमिका में वह टीवी व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए सेल्स को संभालना, ऐडवर्टाइजर्स के साथ रिलेशन बनाना व मजबूत करना और मार्केट की ग्रोथ को बढ़ावा देना इत्यादि शामिल था।
नेटवर्क18 से पहले, सरीन ने डिज्नी स्टार में विभिन्न उच्च पदों पर कार्य किया है, जिसमें एजेंसी बिजनेस के लिए नेशनल हेड का पद भी शामिल है, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट बिजनेस के लिए मीडिया एजेंसी पार्टनर्स का नेतृत्व किया। बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (टाइम्स ग्रुप) में लैंग्वेज बिजनेस के नेशनल सेल्स हेड के रूप में उनके कार्यकाल ने प्रिंट ब्रैंड्स में बड़ी टीम्स और रेवेन्यू पोर्टफोलियो को मैनेज करने में उनकी विशेषज्ञता को और मजबूत किया।
सरीन ने एचटी मीडिया लिमिटेड में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं, जहां उन्होंने FMCG, ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए मीडिया मार्केटिंग का नेतृत्व किया। उन्हें सेल्स व मार्केटिंग टीम्स को मैनेज करने, रेवेन्यू ग्रोथ के लिए स्ट्रैटजी को विकसित करने और टेलीविजन व प्रिंट मीडिया दोनों इंडस्ट्री में चुनौतियों का सामना करने का व्यापक अनुभव है।
अपने पूरे करियर के दौरान, सरीन ने भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित मीडिया घरानों के साथ काम किया है, जिनमें 'द इंडियन एक्सप्रेस' और 'ओपन मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड' शामिल हैं, जो मीडिया परिदृश्य की उनकी बहुमुखी प्रतिभा और गहरी समझ को दर्शाता है। VCK कैपिटल मार्केट सर्विसेज लिमिटेड में ऋण उपकरणों जैसे विविध क्षेत्रों के लिए मार्केटिंग ऑपरेशंस को मैनेज करने में उनका काम और SRG इन्फोटेक (इंडिया) लिमिटेड में सार्वजनिक दिक्कतों का समाधान करना उनके व्यापक अनुभव में इजाफा करता है।
उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सरीन की नियुक्ति से जी मीडिया को नई ऊंचाईयों तक पहुंचने की उम्मीद है।
टैग्स चीफ रेवेन्यू ऑफिसर जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड राजेश सरीन