होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ की सरगुजा जिले की पुलिस ने रविवार को एक बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत के बाद स्थानीय पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

छत्तीसगढ़ की सरगुजा जिले की पुलिस ने रविवार को एक बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत के बाद स्थानीय पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पत्रकार पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप है। फेसबुक पर यह पोस्ट इस वर्ष मार्च में लिखी गई थी।

सरगुजा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में रविवार को मनीष कुमार सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि पार्षद आलोक दुबे ने सोनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। डांगी ने बताया कि इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सरगुजा जिले के एक अन्य पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस वर्ष 21 मार्च को सुकमा जिले के मिनपा गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए थे। शहीद हुए जवानों की फोटो और नक्सलियों की प्रेस विज्ञप्ति को अपलोड कर मनीष ने 25 मार्च को अपने फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट के बाद 27 मार्च को दुबे ने मनीष के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।

उन्होंने बताया कि मनीष के खिलाफ दुबे की शिकायत की जांच की गई और जांच में पाया गया कि मनीष सोनी ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में आदिवासी समाज को अपमानित करने और जातिवर्ग विशेष को भड़काने का प्रयास किया है। सोनी सरगुजा जिले में एक न्यूज चैनल में पत्रकार हैं।


टैग्स पत्रकार
सम्बंधित खबरें

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

13 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

1 day ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 day ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 day ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 day ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

7 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

13 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

13 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

7 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

13 hours ago