होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'संबाद' अखबार के संपादक सौम्य रंजन पटनायक को BJD ने किया निष्काषित

'संबाद' अखबार के संपादक सौम्य रंजन पटनायक को BJD ने किया निष्काषित

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल ने उड़िया दैनिक समाचार पत्र 'संबाद' के मालिक व संपादक सौम्य रंजन पटनायक समेत दो विधायकों को निष्कासित कर दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) ने गुरुवार को उड़िया दैनिक समाचार पत्र 'संबाद' के मालिक व संपादक सौम्य रंजन पटनायक समेत दो विधायकों को निष्कासित कर दिया है। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में कहा कि बीजेडी के दो विधायकों को निष्कासित कर दिया गया है। रेमुना से सुधांशु शेखर परिदा और खंडपाड़ा से सौम्य रंजन पटनायक को बीजद से निष्कासित किया गया है। 

सौम्य रंजन पटनायक को इससे पहले 12 सितंबर को पार्टी के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। संबाद के संपादक के रूप में उन्होंने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए दो संपादकीय लिखे थे। उन्होंने कथित तौर पर अपने आधिकारिक पद से परे प्रभाव बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वी.के. पांडियन की आलोचना की थी।

सौम्य रंजन पटनायक के खिलाफ कार्रवाई ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) धोखाधड़ी सहित आईपीसी (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद हुई है।

सौम्य रंजन के जनविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप को लेकर बीजद ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा, ‘संबाद समाचारपत्र के पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर ओडिशा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने उनके और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506/467/468/471/420/120-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संबाद अखबार के कई अन्य कर्मचारियों ने भी ईडब्ल्यूओ से इसी तरह की शिकायत की है।’

बयान में कहा गया, ‘यह संगठित तरीके से बैंक धोखाधड़ी करने का एक गंभीर मामला है, जिसमें संबाद के 300 से अधिक कर्मचारियों के नाम पर फर्जी तरीकों और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके करोड़ों रुपये का ऋण लिया गया।’

बीजद ने बयान में कहा कि इसी प्रकार विधायक सुधांशु शेखर परिदा पर किसानों को दी गई तीन करोड़ रुपये की सरकारी रियायत में हेराफेरी करने का आरोप है। लोकायुक्त के आदेश के बाद राज्य सतर्कता विभाग मामले की जांच कर रहा है।


टैग्स एडिटर बीजेडी सौम्य रंजन पटनायक संबाद
सम्बंधित खबरें

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

12 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

1 day ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 day ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 day ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 day ago


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

6 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

12 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

12 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

6 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

12 hours ago