होम / होम पेज / जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये तीन नए म्यूजिक चैनल
जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये तीन नए म्यूजिक चैनल
‘पॉपुलर ऐंटरटेनमेंट नेटवर्क’ (PEN) के प्रमोटर जयंतीलाल गडा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘पॉपुलर ऐंटरटेनमेंट नेटवर्क’ (PEN) के प्रमोटर जयंतीलाल गडा का कहना है
कि उनकी कंपनी जल्द ही तीन म्यूजिक चैनल लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए उन्हें
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) से लाइसेंस मिल गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तीनों
चैनल 15 अगस्त को लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें दो नए चैनल ‘I Love’ और ‘BT (Bollywood Times) News’ शामिल हैं। इनमें ‘I Love’ चैनल पर बॉलिवुड के क्लासिक गाने
दिखाए जाएंगे जबकि ‘BT
(Bollywood Times) News’ पर बॉलिवुड से जुड़ी ताजातरीन खबरों के साथ संगीत भी
प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा ‘MTunes HD’ चैनल को रीलॉन्च किया जाएगा। हालांकि
चैनल का नेचर और जॉनर वही रहेगा और इस पर नवीनतम बॉलिवुड म्यूजिक प्रसारित किया
जाएगा।
गौरतलब है कि दो बड़े प्लेयर्स द्वारा
हाल ही में दो लॉन्चिंग और की गई हैं। इनमें ‘वॉयकाम 18’ का ‘MTV Beats’ और ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’
का ‘Sony Rox HD’ चैनल शामिल है। अब गडा द्वारा तीन
चैनल की लॉन्चिंग के बाद इस जॉनर में प्रतिद्वंद्विता और बढ़ जाएगी। इस समय इस
जॉनर में ‘MTV’, ‘Sony Mix’, ‘Channel V’, ‘9XM’, ‘9X Jalwa’, ‘ETC, Zing’, ‘Mastiii’ और ‘B4U Music’ म्यूजिक चैनल मार्केट में छाए हुए
हैं।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल
टैग्स