होम / होम पेज / रवीश कुमार के भाई फंसे सेक्स स्कैंडल में, NDTV पर फूटा लोगों का गुस्सा
रवीश कुमार के भाई फंसे सेक्स स्कैंडल में, NDTV पर फूटा लोगों का गुस्सा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार में कांग्रेस के नेता ब्रजेश कुमार पांडेय पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। ब्रजेश कुमार पांडेय का नाम मीडिया और ट्विटर पर इसलिए भी चर्चाओं में है, क्योंकि वे एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार के बड़े भाई हैं, लेकिन इस मामले में समाचार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिहार में कांग्रेस के नेता ब्रजेश कुमार पांडेय पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। ब्रजेश कुमार पांडेय का नाम मीडिया और ट्विटर पर इसलिए भी चर्चाओं में है, क्योंकि वे एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार के बड़े भाई हैं, लेकिन इस मामले में समाचार4मीडिया ने रवीश कुमार से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसलिए अभी इस खबर की पुष्टि समाचार4मीडिया नहीं करता है।
दरअसल, मामला राज्य के एक पूर्व मंत्री और दलित कांग्रेसी नेता की नाबालिग बेटी के यौन शोषण का है। इस मामले में ऑटोमोबाइल्स कारोबारी निखिल प्रियदर्शी के अलावा कांग्रेस के कद्दावर नेता ब्रजेश पांडेय को भी अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता ने निखिल, उसके दोस्त संजीत और ब्रजेश को सेक्स रैकेट का संचालक बताया है, जो बड़ी-बड़ी पार्टियों में लड़कियां सप्लाई करते हैं। दोनों आरोपी भी कांग्रेस पार्टी से ही जुड़े हुए हैं, जिस लड़की ने आरोप लगाया है उसके पिता भी कांग्रेस पार्टी के ही नेता और मंत्री रहे हैं। लड़की अनुसूचित जाति की है लिहाजा उसकी शिकायत पर केस एससी-एसटी थाने में दर्ज कराया गया।
ये बातें एससी-एसटी थाने की पुलिस द्वारा पटना सिविल कोर्ट स्थित पॉक्सो की विशेष अदालत में शुक्रवार को समर्पित केस डायरी में वर्णित है।
गौरतलब है कि ब्रजेश कुमार पांडेय पिछले बिहार चुनाव में पूर्वी चम्पारण से कांग्रेस के टिकट पर खड़े हुए थे, हालांकि वो चुनाव हार गए। उल्लेखनीय है कि उस समय भी रवीश कुमार पर भाई के लिए लॉबिंग का आरोप लगा था, जिसके चलते रवीश कुमार ने बिहार चुनाव के कुछ चरणों में ही रिपोर्टिंग की थी।
दरअसल, दैनिक जागरण में छोटी सी खबर छपने के बाद ये मामला सोशल मीडिया पर भी छा गया। चूंकि रवीश कुमार सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स से दूर भाग चुके हैं, ऐसे में लोग उनकी जगह एनडीटीवी को टैग करके इस खबर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैंं। इस मसले से जुड़े कुछ ट्वीट्स आप नीचे पढ़ सकते हैं...
. @ndtv @NDTVIndia_Live it's time for you to black ur screens, Your news anchor Ravish kumar brother Brajesh kumar running Sex racket pic.twitter.com/QF9gdNoNyI
— Tajinder Pal S Bagga (@TajinderBagga) February 19, 2017
Brijesh Pandey, brother of NDTV blackout screen specialist Ravish Kumar caught running Sex racket in Bihar.... https://t.co/A9dZQV2HJ2 — #ChoriDhakkadHai (@Tan_Tripathi) February 19, 2017
@IamIconoclast @TajinderBagga @kailashkaushik8 @ndtv @NDTVIndia_Live @ravishndtv https://t.co/J3DXr9dEzl Full news
— Abhishek Chakraborty (@abhic_1983) February 19, 2017
@TajinderBagga @ndtv @NDTVIndia_Live SHOCKING! Wait for @ravishndtv to portray Brother as victim of conspiracy https://t.co/9OSQcMnngh — Archie (@Archu243) February 19, 2017
.@TajinderBagga Can we expect @ndtv to do a BIG EXPOSE on this scandal ?? @NDTVIndia_Live https://t.co/GriUN2pQ5f
— Rosy (@rose_k01) February 19, 2017
@TajinderBagga hope this time @ravishndtv Blacken his face on Live TV and condemn his brother @ndtv @NDTVIndia_Live https://t.co/op7eKOw3hw — NayaN (@nayanchandra) February 19, 2017
@TajinderBagga Impossible n should be victim of a conspiracy.Ravish is framed by criminals in BJP.sure @narendrapjoshi @ndtv @NDTVIndia_Live
— harmony1960 (@harmony1960) February 19, 2017
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स