होम / होम पेज / प्रसार भारती से भेजी जा रही माओवादियों को सूचनाएं

प्रसार भारती से भेजी जा रही माओवादियों को सूचनाएं

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। झारखंड के चाईबासा के आकाशवाणी रेडियो केंद्र का गलत इस्तेमाल किए जाने की एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेडियो केंद्र के दो-तीन उद्घोषक (एनाउंसर) सारंडा-पोडाहाट जंगल के भाकपा माओवादियों तक रेडियो से संदेश भेज रहे हैं। यह संदेश क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

झारखंड के चाईबासा के आकाशवाणी रेडियो केंद्र का गलत इस्तेमाल किए जाने की एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेडियो केंद्र के दो-तीन उद्घोषक (एनाउंसर) सारंडा-पोडाहाट जंगल के भाकपा माओवादियों तक रेडियो से संदेश भेज रहे हैं। यह संदेश कोड वर्ड में और स्थानीय भाषा में हैं।

हिंदी न्यूज पोर्टल ‘न्यूज18 डॉट कॉम’ (hindi.news18.com) के मुताबिक,  21 मार्च को पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले दो लाख के इनामी एरिया कमांडर जुनास कंडुलना से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कई ऐसे खुलासे किए जिससे पुलिस की नींद उड़ गई।

चाईबासा के एसपी अनीश गुप्ता के मुताबिक, जुनास ने पूछताछ में बताया कि प्रसार भारती के संसाधन का उपयोग कर माओवादियों को जंगल में  रेडियो के जरिए सूचनाएं भेजी जा रही हैं।  यह सूचनाएं कोड वर्ड या  स्थानीय भाषा में होती हैं, इसलिए अब तक पकड़ में नहीं आईं। उन्होंने बताया कि इस काम को आकाशवाणी के दो-तीन उद्घोषक अंजाम दे रहे हैं।

हालांकि इस खुलासे के बाद, चाईबासा पुलिस ने रेडियो केंद्र के दो-तीन उद्घोषकों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। संदिग्ध उद्घोषक के बारे में पुलिस का कहना है कि ये लोग रेडियो केंद्र के शाम में प्रसारित होने वाले कार्यक्रम के जरिए स्थानीय भाषा में नक्सलियों तक कोड वर्ड में कई तरह के संदेश भेज रहे हैं। हालांकि  यह संदेश किस तरह का है, पुलिस ने अभी इसकी नहीं दी है, लेकिन उसने पिछले कई महीने के टेलिकास्ट हुए प्रोग्रामों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये तीन नए म्यूजिक चैनल

‘पॉपुलर ऐंटरटेनमेंट नेटवर्क’ (PEN) के प्रमोटर जयंतीलाल गडा...

29-July-2017

‘टाटा स्काई’ पर अब देख सकेंगे ये नए चैनल

अपने प्लेटफॉर्म पर पांच हाई डेफिनेशन (HD) चैनल शामिल करने के बाद डायरेक्‍ट टू होम (DTH) ऑपरेटर ‘टाटा स्‍काई’ ...

26-May-2017

करने चला था स्टिंग, इस तरह खुद फंस गया पत्रकार

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। दिल्ली पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर आधार कार्ड हासिल करने के प्रयास में CNN-News 18 के पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, देवायन रॉय नाम के इस पत्रकार ने एक स्टिंग के जरिये यह दिखाने की कोशिश की थी कि आ

29-March-2017

रवीश कुमार के भाई फंसे सेक्स स्कैंडल में, NDTV पर फूटा लोगों का गुस्सा

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार में कांग्रेस के नेता ब्रजेश कुमार पांडेय पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। ब्रजेश कुमार पांडेय का नाम मीडिया और ट्विटर पर इसलिए भी चर्चाओं में है, क्योंकि वे एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार के बड़े भाई हैं, लेकिन इस मामले में समाचार

21-February-2017

अगर जिन्ना होते तो पाक को देख क्या करते, बताया डॉ. वैदिक ने...

डॉ. वेदप्रताप वैदिक             वरिष्ठ पत्रकार ।। जिन्ना होते तो अपना माथा कूट लेते पाकिस्तान की कितनी दुर्दशा है? अगर मुहम्मद अली जिन्ना स

18-February-2017


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago