होम / होम पेज / ‘टाटा स्काई’ पर अब देख सकेंगे ये नए चैनल
‘टाटा स्काई’ पर अब देख सकेंगे ये नए चैनल
अपने प्लेटफॉर्म पर पांच हाई डेफिनेशन (HD) चैनल शामिल करने के बाद डायरेक्ट टू होम (DTH) ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अपने प्लेटफॉर्म पर पांच हाई डेफिनेशन (HD) चैनल शामिल करने के बाद डायरेक्ट टू होम (DTH) ऑपरेटर ‘टाटा स्काई’ (Tata Sky) अब 26 मई को छह नए चैनल शामिल करने की तैयारियों में जुटा है। इनमें तीन न्यूज चैनल भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, टाटा स्काई ‘हिन्दी खबर’ (channel no 583), ‘गुलिस्तां’ न्यूज (channel no 1179), ‘एफटीवी इंडिया’ (channel no 772), ‘केयर वर्ल्ड‘ (channel no 773), ‘दिग्विजय
24×7’ (channel no 1644) और ‘सूर्या
कॉमेडी’ (channel no 1854) चैनल अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल
करेगा। इनमें ‘हिन्दी खबर’ हिन्दी न्यूज चैनल है जबकि ‘गुलिस्तां न्यूज’ हिन्दी/उर्दू चैनल है। ‘एफटीवी इंडिया’ फैशन चैनल, ‘केयर वर्ल्ड’
हेल्थकेयर चैनल और ‘दिग्विजय 24×7’ कन्नड़ न्यूज चैनल है
जबकि ‘सूर्या कॉमेडी’ हाल ही में लॉन्च किया गया मलयाली कॉमेडी चैनल है।
इससे पहले यह डीटीएच ऑपरेटर ‘सन टीवी नेटवर्क’ के नए
लॉन्च किए गए एचडी चैनल ‘सूर्या एचडी’, ‘उदय एचडी’ और ‘जेमिनी मूवीज एचडी’ को
अपने प्लेटफॉर्म पर शामिल कर चुका है। इसमें ‘Viacom18’ का यूथ और
म्यूजिक चैनल ‘एमटीवी एचडी प्लस’ भी शामिल है। वहीं ‘डिस्कवरी नेटवर्क’ के नए
लॉन्च हुए स्पोर्ट्स चैनल ‘डीस्पोर्ट्स एचडी’ को भी टाटा स्काई में शामिल किया
जा चुका है।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल
टैग्स