होम / होम पेज / अगर जिन्ना होते तो पाक को देख क्या करते, बताया डॉ. वैदिक ने...

अगर जिन्ना होते तो पाक को देख क्या करते, बताया डॉ. वैदिक ने...

डॉ. वेदप्रताप वैदिक             वरिष्ठ पत्रकार ।। जिन्ना होते तो अपना माथा कूट लेते पाकिस्तान की कितनी दुर्दशा है? अगर मुहम्मद अली जिन्ना स

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक            

वरिष्ठ पत्रकार ।।

जिन्ना होते तो अपना माथा कूट लेते

पाकिस्तान की कितनी दुर्दशा है? अगर मुहम्मद अली जिन्ना स्वर्ग से या वे जहां भी हो, वहां से यह हाल देख रहे हो तो वे क्या कहेंगे? वे अपना माथा कूट लेंगे। वे खुद से पूछेंगे कि क्या मैंने पाकिस्तान इसीलिए बनाया था? इस हफ्ते आतंकियों के हमले में लगभग सौ लोग मारे गए और सैकड़ों जख्मी हो गए। पंजाब और सिंध के धार्मिक स्थलों पर इकट्ठे हुए ये लोग कौन थे? क्या ये लोग हिंदू थे, सिख थे, ईसाई थे, यहूदी थे? नहीं। ये लोग मुसलमान थे। क्या ये लोग अफगान या भारतीय थे? नहीं। ये लोग पाकिस्तानी थे।

याने पाकिस्तान अपना ही विनाश करने पर तुला हुआ है। वह अफगानिस्तान और भारत के विरुद्ध जितनी आतंकी कार्रवाई करता है, उससे कहीं ज्यादा वह खुद के खिलाफ कर रहा है। पाकिस्तान के हुक्मरानों ने इन आतंकी कार्रवाईयों की शुरुआत भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ की थी लेकिन अब मियां की जूती मियां के सिर ही पड़ रही है। आतंक की कमान अब पाक हुक्मरानों के भी हाथ से बाहर निकली जा रही है। अब अरब देशों के आतंकी संगठन आईएसआईएस ने पाकिस्तान में अपनी जड़ें फैला ली हैं।

दूसरे शब्दों में पाकिस्तान में अराजकता का फैलाव हो रहा है। सीआईए के पाकिस्तान में प्रमुख रहे अफसर केविन हलबर्ट ने कहा है कि पाकिस्तान दुनिया के लिए सबसे खतरनाक देश बन गया है। पश्चिमी महाशक्तियों ने अरबों रु. पाकिस्तान में झोंक दिया लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। मास्को में अभी-अभी हुए छह राष्ट्रीय सम्मेलन में अफगान हालात पर सभी राष्ट्रों ने चिंता व्यक्त की लेकिन रुस, चीन, ईरान और पाकिस्तान ने आतंक के बुनियादी मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ सीरिया, इराक आदि से आ रहे इस्लामी राज्य (आईएसआईएस) के खतरे पर विचार किया। उन्हें सिर्फ अपनी पड़ी हुई है।

उन्होंने पाकिस्तान को यह सलाह क्यों नहीं दी कि वह आतंकवाद और हिंसा को जड़-मूल से खत्म करे। वह अच्छे आतंकवादी और बुरे आतंकवादी का भेद भी खत्म् करे। अब पेरिस में अगले हफ्ते होने वाले आतंकविरोधी सम्मेलन में पाकिस्तान के विरुद्ध वित्तीय प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठेगी। आतंक और हिंसा जब तक पाकिस्तान की नीति बनी रहेगी, तब तक अफगानिस्तान और कश्मीर में शांति नहीं हो सकती।

अपने दाएं और बाएं आग की भट्ठियां भभकाकर पाकिस्तान खुद चैन की नींद कैसे सो सकता है? जहां तक भारत का सवाल है, वह इतना बड़ा और इतना ताकतवर है कि वह एक नहीं, एक साथ कई कश्मीरों के साथ भी दनदनाता रह सकता है लेकिन डर यही है कि कहीं पाकिस्तान भी अफगानिस्तान नहीं बन जाए।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये तीन नए म्यूजिक चैनल

‘पॉपुलर ऐंटरटेनमेंट नेटवर्क’ (PEN) के प्रमोटर जयंतीलाल गडा...

29-July-2017

‘टाटा स्काई’ पर अब देख सकेंगे ये नए चैनल

अपने प्लेटफॉर्म पर पांच हाई डेफिनेशन (HD) चैनल शामिल करने के बाद डायरेक्‍ट टू होम (DTH) ऑपरेटर ‘टाटा स्‍काई’ ...

26-May-2017

प्रसार भारती से भेजी जा रही माओवादियों को सूचनाएं

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। झारखंड के चाईबासा के आकाशवाणी रेडियो केंद्र का गलत इस्तेमाल किए जाने की एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेडियो केंद्र के दो-तीन उद्घोषक (एनाउंसर) सारंडा-पोडाहाट जंगल के भाकपा माओवादियों तक रेडियो से संदेश भेज रहे हैं। यह संदेश क

03-April-2017

करने चला था स्टिंग, इस तरह खुद फंस गया पत्रकार

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। दिल्ली पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर आधार कार्ड हासिल करने के प्रयास में CNN-News 18 के पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, देवायन रॉय नाम के इस पत्रकार ने एक स्टिंग के जरिये यह दिखाने की कोशिश की थी कि आ

29-March-2017

रवीश कुमार के भाई फंसे सेक्स स्कैंडल में, NDTV पर फूटा लोगों का गुस्सा

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार में कांग्रेस के नेता ब्रजेश कुमार पांडेय पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। ब्रजेश कुमार पांडेय का नाम मीडिया और ट्विटर पर इसलिए भी चर्चाओं में है, क्योंकि वे एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार के बड़े भाई हैं, लेकिन इस मामले में समाचार

21-February-2017


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago