होम / होम पेज / करने चला था स्टिंग, इस तरह खुद फंस गया पत्रकार

करने चला था स्टिंग, इस तरह खुद फंस गया पत्रकार

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। दिल्ली पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर आधार कार्ड हासिल करने के प्रयास में CNN-News 18 के पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, देवायन रॉय नाम के इस पत्रकार ने एक स्टिंग के जरिये यह दिखाने की कोशिश की थी कि आ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

दिल्ली पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर आधार कार्ड हासिल करने के प्रयास में CNN-News 18 के पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, देवायन रॉय नाम के इस पत्रकार ने एक स्टिंग के जरिये यह दिखाने की कोशिश की थी कि आधार कार्ड बनाने में फर्जीवाड़ा हो रहा है।

वह यह दिखाना चाहता था कि कोई भी व्‍यक्ति आधार पंजीकरण केंद्र पर जाकर गलत पहचान पत्र के आधार पर भी आधार पंजीकरण रसीद (Aadhaar enrolment receipt) हासिल कर सकता है। यह स्टिंग 22 मार्च को टेलिकास्‍ट हुआ था। इसमें दिखाया गया था कि रिपोर्टर 700 रुपये का भुगतान कर गलत दस्‍तावेजों का इस्‍तेमाल कर नोएडा में रसीद हासिल कर रहा है।

इस स्टिंग ऑपरेशन के टेलिकास्‍ट के बाद पुलिस ने रिपोर्टर के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं इस बारे में पत्रकार का कहना है कि उसके संस्‍थान की लीगल टीम इस मामले को देखेगी।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी भीष्‍म सिंह ने बताया कि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने देवायन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये तीन नए म्यूजिक चैनल

‘पॉपुलर ऐंटरटेनमेंट नेटवर्क’ (PEN) के प्रमोटर जयंतीलाल गडा...

29-July-2017

‘टाटा स्काई’ पर अब देख सकेंगे ये नए चैनल

अपने प्लेटफॉर्म पर पांच हाई डेफिनेशन (HD) चैनल शामिल करने के बाद डायरेक्‍ट टू होम (DTH) ऑपरेटर ‘टाटा स्‍काई’ ...

26-May-2017

प्रसार भारती से भेजी जा रही माओवादियों को सूचनाएं

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। झारखंड के चाईबासा के आकाशवाणी रेडियो केंद्र का गलत इस्तेमाल किए जाने की एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेडियो केंद्र के दो-तीन उद्घोषक (एनाउंसर) सारंडा-पोडाहाट जंगल के भाकपा माओवादियों तक रेडियो से संदेश भेज रहे हैं। यह संदेश क

03-April-2017

रवीश कुमार के भाई फंसे सेक्स स्कैंडल में, NDTV पर फूटा लोगों का गुस्सा

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार में कांग्रेस के नेता ब्रजेश कुमार पांडेय पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। ब्रजेश कुमार पांडेय का नाम मीडिया और ट्विटर पर इसलिए भी चर्चाओं में है, क्योंकि वे एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार के बड़े भाई हैं, लेकिन इस मामले में समाचार

21-February-2017

अगर जिन्ना होते तो पाक को देख क्या करते, बताया डॉ. वैदिक ने...

डॉ. वेदप्रताप वैदिक             वरिष्ठ पत्रकार ।। जिन्ना होते तो अपना माथा कूट लेते पाकिस्तान की कितनी दुर्दशा है? अगर मुहम्मद अली जिन्ना स

18-February-2017


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago