होम / होम पेज / बिंदास बोल: आमिर ने 'दंगल' के जरिए किया हिंदू आस्था पर प्रहार

बिंदास बोल: आमिर ने 'दंगल' के जरिए किया हिंदू आस्था पर प्रहार

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2016 की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘दंगल’ लगातार कमाई के नए आंकड़े छू रही है। 23 दिसंबर को रिलीज हुई आमिर खान की इस फिल्म ने जहां लोगों की तारीफें बंटोरी, तो वहीं फिल्म के कुछ सीन मीडिया में सुर्खियां भी बने। फिल्म हरियाणा की पहलवान गी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

साल 2016 की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘दंगल’ लगातार कमाई के नए आंकड़े छू रही है। 23 दिसंबर को रिलीज हुई आमिर खान की इस फिल्म ने जहां लोगों की तारीफें बंटोरी, तो वहीं फिल्म के कुछ सीन मीडिया में सुर्खियां भी बने। फिल्म हरियाणा की पहलवान गीता और बबीता फोगाट बहनों के जीवन पर आधारित है। फिल्म रिलीज के बाद से ही कई सीन को लेकर विवादों में रही है।

हिंदी न्यूज चैनल ‘सुदर्शन टीवी’ ने इसके एक सीन पर सवाल खड़े करते हुए उसे अपने शो ‘बिंदास बोल’ में प्रमुखता दी। चैनल ने सवाल उठाया कि जब फोगाट बहनें गीता और बबिता मांस का सेवन ही नहीं करती हैं, तो इसे फिल्म क्यों दिखाया गया?  इतना ही नहीं, चैनल ने यह मुद्दा भी उठाया कि हरियाणा के कई रेसलर्स मांस का सेवन नहीं करते हैं, जबकि फिल्म के एक सीन में आमिर खान इसके फायदे गिनाते हैं। चैनल ने आमिर खान पर मीटलॉबी को प्रमोट करने का आरोप लगाया है।

चैनल के संपादक सुरेश चव्हान ने कहा कि पहलवान बजरंग बली के भक्त होते हैं, पर आमिर खान ने हनुमानजी को पूरी फिल्म में कहीं नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह आमिर खान पहले पीके और अब दंगल के जरिए हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चैनल ने अपने इस प्रोग्राम को दो पार्ट में दिखाया और कई लोगों से बाचती की। इस शो को आप यहां भी देख सकते हैं-

वहीं इससे पहले भी एक सीन पर विवाद हो चुका है कि जिसमें ये दिखाया गया कि गीता के फाइनल मैच के दौरान पिता महावीर फोगाट को एक कमरे में बंद कर दिया जाता है और ये काम उनके कोच के कहने पर किया जाता है। फिल्म के इसी सीन को देखकर गीता के उस मैच के कोच प्यारेलाल सोंधी ने सवाल उठाया था कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया था और होता तो सेक्योरिटी और मीडिया की नजर में आ जाता।

वहीं बाद में  एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में पहलवान गीता फोगाट ने भी इस बात से इनकार कर दिया था। गीता का कहना था कि उन्हें कमरे में बंद नहीं किया गया, बल्कि फिल्म को रोमांचक बनाने के लिए वो दृश्य फिल्माए गए।

लेकिन गीता ने माना था कि उनके पापा को रेसलिंग एरिया में जाने से रोका गया था, क्योंकि रेसलिंग एरिया वो होता है जहां सभी पहलवान और कोच मौजूद रहते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये तीन नए म्यूजिक चैनल

‘पॉपुलर ऐंटरटेनमेंट नेटवर्क’ (PEN) के प्रमोटर जयंतीलाल गडा...

29-July-2017

‘टाटा स्काई’ पर अब देख सकेंगे ये नए चैनल

अपने प्लेटफॉर्म पर पांच हाई डेफिनेशन (HD) चैनल शामिल करने के बाद डायरेक्‍ट टू होम (DTH) ऑपरेटर ‘टाटा स्‍काई’ ...

26-May-2017

प्रसार भारती से भेजी जा रही माओवादियों को सूचनाएं

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। झारखंड के चाईबासा के आकाशवाणी रेडियो केंद्र का गलत इस्तेमाल किए जाने की एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेडियो केंद्र के दो-तीन उद्घोषक (एनाउंसर) सारंडा-पोडाहाट जंगल के भाकपा माओवादियों तक रेडियो से संदेश भेज रहे हैं। यह संदेश क

03-April-2017

करने चला था स्टिंग, इस तरह खुद फंस गया पत्रकार

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। दिल्ली पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर आधार कार्ड हासिल करने के प्रयास में CNN-News 18 के पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, देवायन रॉय नाम के इस पत्रकार ने एक स्टिंग के जरिये यह दिखाने की कोशिश की थी कि आ

29-March-2017

रवीश कुमार के भाई फंसे सेक्स स्कैंडल में, NDTV पर फूटा लोगों का गुस्सा

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार में कांग्रेस के नेता ब्रजेश कुमार पांडेय पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। ब्रजेश कुमार पांडेय का नाम मीडिया और ट्विटर पर इसलिए भी चर्चाओं में है, क्योंकि वे एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार के बड़े भाई हैं, लेकिन इस मामले में समाचार

21-February-2017


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

1 hour ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

2 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

3 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

3 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago