होम / डिजिटल / GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'
GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'
डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।
Vikas Saxena 2 hours ago
डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है। कंपनी ने कहा है कि वह इस मांग के खिलाफ अब कानूनी राय लेकर आगे अपील करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह मामला अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के बीच के कथित तौर पर घोषित न किए गए टर्नओवर से जुड़ा हुआ है। यह टर्नओवर Pri-Media Services Pvt. Ltd. का बताया गया है, जो पहले एक अलग कंपनी थी और बाद में डिलिजेंट मीडिया में मर्ज हो गई थी।
इस मामले में गुड्स एंड सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट के मुंबई स्थित असिस्टेंट कमिश्नर के कार्यालय ने टैक्स के साथ पेनल्टी और ब्याज मिलाकर 68,94,878 रुपये की मांग की थी।
कंपनी के मुताबिक, इस आदेश के बाद उसने जीएसटी विभाग के सामने डिमांड ऑर्डर में सुधार (Rectification) के लिए आवेदन भी दिया था। हालांकि विभाग ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह पहले उठाई गई इस टैक्स मांग का पालन करे।
डिलिजेंट मीडिया ने कहा कि अब वह इस पूरे मामले पर कानूनी सलाह ले रही है और जल्द ही इसे चुनौती देने के लिए उचित अपीलीय प्राधिकरण (Appellate Authority) के सामने अपील दायर करेगी।
टैग्स