होम / होम पेज / प्रधानमंत्री के नाम एक वरिष्ठ पत्रकार का खुला खत...
प्रधानमंत्री के नाम एक वरिष्ठ पत्रकार का खुला खत...
परम आदरणीय प्रधानमंत्री जी नमस्कार आप और आपके मंत्री समय समय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
परम आदरणीय प्रधानमंत्री जी
नमस्कार
आपसे आग्रह है की बोटिंग तो बाद में शुरू हो जाएगी, फिलहाल यमुना में ब्रज मंडल के हिस्से का जल अबिलम्ब प्रवाहित करने की व्यवस्था हरियाणा सरकार से कराएं। आगरा में यमुना सूख चुकी है। ताज महल को प्रदूषण से नुकसान हो रहा है। शहर वासियों को पीने का जल मुहैय्या नहीं हो पा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल आगरा के लिए दस क्यूमेक्स जल निरंतर प्रवाहित करने का आदेश हरियाणा सरकार को दे चुका है लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ है।
आशा है आप गंगा, सिंधु और कावेरी के साथ यमुना के बारे में भी कुछ करेंगे।
भवदीय
ब्रज खंडेलवाल (वरिष्ठ पत्रकार)
रिवर कनेक्ट अभियान
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स