होम / डिजिटल / ‘आजतक’ को बाय बोलकर ‘NDTV’ पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार विजय रावत
‘आजतक’ को बाय बोलकर ‘NDTV’ पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार विजय रावत
विजय रावत ने कुछ दिनों पहले ही ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर इस समूह की हिंदी वेबसाइट aajtak.in की कमान संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
वरिष्ठ पत्रकार विजय रावत ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज कर दिया है। उन्होंने यहां पर बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह हिंदी वेबसाइट का कामकाज देखेंगे और ‘एनडीटीवी’ (हिंदी डिजिटल) में सीनियर मैनेजिंग एडिटर संतोष कुमार को रिपोर्ट करेंगे।
बता दें कि विजय रावत ने कुछ दिनों पहले ही ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह इस समूह में नौ साल से ज्यादा वक्त से कार्यरत थे और बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर इस समूह की हिंदी वेबसाइट aajtak.in की कमान संभाल रहे थे। 21 जनवरी इस समूह में उनका आखिरी कार्यदिवस था।
मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले विजय रावत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने तमाम प्रमुख मीडिया संस्थानों में अहम भूमिका निभाई है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत विजय रावत ने ‘दैनिक जागरण’, ग्वालियर में बतौर स्टाफ रिपोर्टर की थी। इसके बाद उन्होंने हरिभूमि रोहतक, अमर उजाला नोएडा और दैनिक जागरण, नोएडा में डेस्क पर लंबा वक्त गुज़ारा।
वर्ष 2008 में वह नेटवर्क18 की हिंदी वेबसाइट आईबीएनखबर (अब न्यूज18 इंडिया) की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने और यहां आठ साल से ज्यादा समय तक रहकर कॉपी एडिटर से न्यूज़ एडिटर तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं।
दिसंबर 2016 में उन्होंने आजतक डिजिटल में बतौर असिस्टेंट एडिटर जॉइन किया और पिछले दिनों इंडिया टुडे ग्रुप में अपनी पारी को विराम देने के बाद उन्होंने अब एनडीटीवी जॉइन कर लिया है।
विजय रावत को हिंदी डिजिटल इंडस्ट्री में कंटेंट पर उनकी पकड़, संपादकीय दक्षता और एक मजबूत टीम लीडर के रूप में जाना जाता है।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो विजय ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा उनके पास आगरा की डॉ. बी.आर आंबेडकर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में डिप्लोमा और हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में एमए की डिग्री है।
समाचार4मीडिया की ओर से विजय रावत को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स