होम / ऐड वर्ल्ड / 'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल ऐड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और विज्ञापन से होने वाली कमाई को और बढ़ाने के लिए लीडरशिप टीम को मजबूत कर रही है।

मयंक जैन इससे पहले करीब सात साल तक टीवी9 नेटवर्क में काम कर चुके हैं। वहां वह हाल ही में डिजिटल ऐड सेल्स के वाइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने नेटवर्क की डिजिटल कमाई बढ़ाने की रणनीति तैयार करने और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेटेड ऐडवर्टाइजिंग सॉल्यूशंस को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने जून 2019 में डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर टीवी9 नेटवर्क जॉइन किया था और शुरुआत में टीवी9 भारतवर्ष के लिए सेल्स की जिम्मेदारी संभाली थी। साल 2020 में उन्हें नेटवर्क के डिजिटल ऐड सेल्स की जिम्मेदारी दी गई और बाद में अप्रैल 2024 में उन्हें वाइस प्रेजिडेंट डिजिटल ऐड सेल्स बना दिया गया। इस दौरान उन्होंने नेटवर्क के क्रॉस-प्लेटफॉर्म सेल्स को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया।

मीडिया और सेल्स मैनेजमेंट में मयंक जैन के पास 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। अपने करियर में वह कई बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं, जिनमें डिज्नी स्टार इंडिया, फॉक्स इंटरनेशनल चैनल्स, नेशनल ज्योग्राफिक चैनल, रेड एफएम, टाइम्स इंटरनेट, एनडीटीवी गुड टाइम्स, बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड और ईनाडु टेलीविजन शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की थी, जहां उन्होंने अलग-अलग भूमिकाओं में दो बार काम किया।

जी मीडिया में अपनी नई जिम्मेदारी में मयंक जैन एजेंसी और क्लाइंट पार्टनरशिप को मजबूत करेंगे और कंपनी के पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म, यूट्यूब, लाइव टीवी, वीडियो ऑन डिमांड, कनेक्टेड टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन सेल्स को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही वह नेटवर्क की डिजिटल प्रॉपर्टीज से जुड़ी व्यापक रेवेन्यू रणनीति की भी निगरानी करेंगे।

मयंक जैन को सेल्स स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में अनुभवी माना जाता है। उन्हें प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन और डिजिटल विज्ञापन, ब्रांडेड कंटेंट सॉल्यूशंस, खास आईपी क्रिएशन और बड़े इवेंट्स से कमाई बढ़ाने का भी अच्छा अनुभव है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 week ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 week ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

24-February-2026

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23-February-2026

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18-February-2026


बड़ी खबरें

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 hour ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

1 hour ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान : भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

3 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

59 minutes ago