होम / विचार मंच / ट्रंप की ‘आतंक शैली’ ने दिखाया कि भारत में मीडिया सर्वाधिक स्वतंत्र है : आलोक मेहता  

ट्रंप की ‘आतंक शैली’ ने दिखाया कि भारत में मीडिया सर्वाधिक स्वतंत्र है : आलोक मेहता  

आलोक मेहता  प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।। ‘ट्रंप कार्ड’ से मुंह पर ताला

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आलोक मेहता 

प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।।

‘ट्रंप कार्ड’ से मुंह पर ताला

राष्ट्रपति पद संभालने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय टी.वी. समाचार चैनल ‘सीएनएन’ को ‘फर्जी’ कहने के साथ पहली प्रेस कांफ्रेंस में चैनल की प्रमुख पत्रकार को सवाल पूछने से भी रोक दिया। अमेरिकी संविधान में अभिव्यक्ति का अधिकार सबसे शीर्ष स्थान पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के सत्ताकाल में वाटरगेट कांड और टेलिफोन टेपिंग के मामले से लेकर ट्रंप विरोधी हिलेरी के पति बिल क्लिंटन के सेक्स कांड के भंडाफोड़ पर भी किसी मीडिया को इस तरह सार्वजनिक ढंग से अपमानित और प्रतिबंधित नहीं किया गया।

इस न्यूज चैनल पर फिर भड़के राष्ट्रपति, कहा- जल्द खत्म हो जाएगी क्रेडिबिलिटी

ब्रिटेन में प्रधानमंत्रियों के ही नहीं प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स तक पर कितनी ही आपत्तिजनक समझी जाने वाली बातें मीडिया में आती रहीं, लेकिन तानाशाही ढंग से उनका मुंह बंद नहीं किया गया। कानून के शिकंजे में आने के बाद अवश्य मीडिया सम्राट मुर्डोक को अपना एक अखबार बंद करना पड़ा, लेकिन उनकी प्रकाशन-प्रसारण कंपनी आज भी चल रही है।

कट्टर कम्युनिस्ट अथवा राजनीतिक विद्रोह से प्रभावित देशों में राष्ट्राध्यक्षों के विरुद्ध अभिव्यक्ति पर अंकुश है। लेकिन चीन या रूस में ही हाल के वर्षों में शासन से जुड़े मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गड़बड़ियों की आलोचना हो रही है। इसमें कोई शक नहीं कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका आदि में समय-समय पर प्रेस को नियंत्रित किया जाता रहा है। भारत में आपातकाल की सेंसरशिप की लगभग डेढ़-दो वर्ष की अवधि में मीडिया पर कड़ा अंकुश रहा। पहले या बाद में प्रादेशिक या राष्ट्रीय स्तर पर दबाव की परिस्थिति आती-जाती रही है। लेकिन यह संस्थान, संपादक, प्रकाशक पर निर्भर रहा है कि वह कितना झुकें या दबें।

फिर भी यह मानना होगा कि भारत में मीडिया सर्वाधिक स्वतंत्र है। इस पृष्ठभूमि में दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में सत्ता संभालने जा रहे नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘आतंक शैली’ अतंरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है। ट्रंप अपने मित्र और शत्रु देशों में भी मीडिया को अपने ढंग से चलाने के षड्यंत्र करवा सकते हैं। अमेरिकी चुनाव में यदि ट्रंप के विरुद्ध कोई षडयंत्र हुआ, तो उसकी जांच के साथ दोषी दंडित किए जा सकते हैं, लेकिन संपूर्ण मीडिया को दबाने-कुचलने को उनका मीडिया भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

3 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

4 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

6 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

9 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

2 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

10 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 hour ago