होम / विचार मंच / जब पूर्व CM सुंदर लाल पटवा वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल के घर माफी मांगने पहुंच गए...

जब पूर्व CM सुंदर लाल पटवा वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल के घर माफी मांगने पहुंच गए...

( ये लेख वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है। इसकी हेडलाइन हमने बदली है, बाकी लेख हूबहू हम पेश कर रहे हैं।) एक शिखर पुरुष के बिना भारतीय जनता पार्टी राजेश बादल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

( ये लेख वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है। इसकी हेडलाइन हमने बदली है, बाकी लेख हूबहू हम पेश कर रहे हैं।)

एक शिखर पुरुष के बिना भारतीय जनता पार्टी

राजेश बादल

एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर

राज्यसभा टीवी।।

सुंदर लाल पटवा चले गए। शान से। पूरी बान्नवे साल की पारी खेल कर। जो ठसक, दबंगई और सिद्धान्तों को लेकर समर्पण सुंदरलाल पटवा में था, वैसा आज के किसी बीजेपी नेता में नहीं दिखाई देता। मध्यप्रदेश में तो ख़ैर बीजेपी की कहानी बिना सुंदरलाल पटवा के नहीं लिखी जा सकती। विजयाराजे सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे के बाद, पटवाजी की विदाई के बाद राज्य में पार्टी शिखर का सूनापन देख रही है।

पटवाजी से मेरी मुलाक़ात 28 फ़रवरी 1981 को पहली बार हुई थी। एक ज़िला कलेक्टर हम पत्रकारों का उत्पीड़न कर रहा था और एक ख़बर का स्रोत बताने के लिए बाध्य कर रहा था। हम नौजवान पत्रकार विरोध में डटे रहे। नतीज़तन जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। हम सारे पत्रकार भोपाल पहुंचे। अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री थे और सुंदरलाल पटवा प्रतिपक्ष के नेता। अर्जुन सिंह को उनकी सरकारी मशीनरी ने हमारे बारे में पहले ही पूर्वाग्रही बना दिया था, लेकिन पटवाजी ने हमें दो घंटे ध्यान से सुना। उसके बाद तो छह मार्च 1981 को विधानसभा का पूरा एक दिन हमारे नाम था। पटवाजी ने सात घंटे की धुआंधार बहस में सरकार की धज्जियां बिखेर दीं। मजबूरी में अर्जुन सिंह को पत्रकारों के उत्पीड़न की न्यायिक जांच कराने की घोषणा करनी पड़ी।

हिन्दुस्तान की आज़ादी के बाद से पत्रकारों के उत्पीड़न का यह पहला मामला था, जिसकी न्यायिक जांच हुई। जांच आयोग ने हमारे आरोप सच पाए। इसके अलावा प्रेस काउंसिल ने भी इस मामले की सुओ मोटो जांच कराई। उसमें भी हम जीते। आमतौर पर किसी मामले की दो न्यायिक या अर्ध न्यायिक जांचें नहीं होतीं, पर यह मामला अपवाद है। हम सारे पत्रकार पटवाजी के आभारी रहे। इसके बाद मैं मिलता रहा पटवा जी से-कृतज्ञ भाव से। कुछ साल बीते। मैं 1991 में दैनिक नई दुनिया भोपाल में समाचार संपादक के रूप में काम करने नवभारत टाइम्स छोड़ कर भोपाल पहुंचा। एक बार फिर पटवाजी से मुलाक़ातें शुरू हो गईं। तब वे मुख्यमंत्री थे।

एक और याद आती है। पटवाजी कुछ चुने हुए पत्रकारों को अपने क़स्बे कुकड़ेश्वर और नीमच ले गए। तब पार्टी की ओर से प्रभात झा जनसंपर्क का काम देखते थे। कुछ ऐसा हुआ कि मुझे लगा कि यहां आकर ठीक नहीं किया। स्वाभिमान पर चोट लगी थी। मैंने लौट कर प्रभात झा से विरोध दर्ज़ कराया। अगले दिन सुबह सुबह पटवाजी का फ़ोन। बोले, 'राजेश! तुम्हारे घर आना है। मैं चौंका। प्रभात ने शायद उन तक यह बात पहुंचा दी थी। मैंने कहा, क्या हुआ? आप क्यों आएंगे? मैं आ जाता हूं। बोले, नहीं! ग़लती मेरी ओर से हुई है। मुझे आकर माफी मांगना चाहिए। मैंने कहा, नहीं! आप बुजुर्ग हैं। मैं आ जाता हूं। उन्होंने कहा, नहीं। मैं ही आऊंगा।

शाम चार- साढ़े चार बजे होंगे। प्रभात झा का फ़ोन आया- 'राजेश जी! आप घर पर हैं?  हम बाहर खड़े हैं। मैं दरवाज़े पर आया। देखा, प्रभात झा पटवाजी को लेकर टाटा सियारा से उतर रहे थे। बड़ी झेंप लगी। सोचा, प्रभात से यह बात क्यों कही? बहरहाल! पटवाजी बैठे और डेढ़ घंटे बैठे। चर्चा में कम से कम तीन बार माफी मांगी। गपशप हुई। मीता (मेरी पत्नी) ने चाय बनाकर दी तो उनसे बोले तुम्हारे पति से क्षमा मांगने आया हूं। मैं पटवाजी का यह व्यवहार देखकर हैरान था। मध्यप्रदेश का सबसे ज़िद्दी, ग़ुस्सैल और ताक़तवर राजनेता इतना नरम और संवेदनशील हो सकता है- मेरे लिए अचंभा था।

एक पत्रकार के रूप में मैंने उनसे खूब रार ठानी। तीखे आलेख लिखे, लेकिन उन्होंने कभी शिक़ायत नहीं की। यहां कुछ आलेखों की कतरन देख सकते हैं। पुराने दौर की ठंडक देने वाली राजनीति के प्रतीक थे पटवा जी। मेरी श्रद्धांजलि।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

5 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

2 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

18 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

2 hours ago