होम / विचार मंच / अब फिर अरनब गोस्वामी के लिए कुछ अलग करने की बारी है...

अब फिर अरनब गोस्वामी के लिए कुछ अलग करने की बारी है...

जॉन थॉमस अरनब गोस्वामी द्वारा अपने एडिटोरियल स्टाफ की मीटिंग में अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ और प्रेजिड

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

जॉन थॉमस अरनब गोस्वामी द्वारा अपने एडिटोरियल स्टाफ की मीटिंग में अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ और प्रेजिडेंट-न्यूज पद से इस्‍तीफा देने की घोषणा के बाद लोगों में यह जानने की बड़ी उत्‍सुकता थी कि अगले दिन न्‍यूज ऑवर (News Hour) को कौन होस्ट करेगा। अपनी इस मीटिंग में अरनब ने स्‍टाफ से कई बार यह भी कहा कि खेल अब शुरू हुआ है (The game has just begun)। कई लोगों का यह मानना है कि अरनब ने अपना निजी चैनल लाने के प्लान को एग्जिक्यूट करने के लिए इस्तीफा दिया है। वर्तमान में आलम यह था कि टाइम्स नाउ और अरनब गोस्वामी एक-दूसरे के पर्याय बन गए थे। गोस्वामी के नेतृत्व में टाइम्स नाउ चैनल ने वर्ष 2006 में अपनी लॉन्चिंग के एक साल से भी कम समय में काफी ख्याति बटोर ली थी और उन्होंने अपना कमांड सेंटर दिल्ली को छोड़कर मुंबई के परेल कॉमर्शियल एरिया में बनाया था। अपनी लॉन्चिंग के एक हफ्ते के अंदर ही उन्होंने कुरुक्षेत्र में एक बोरवेल में गिरे प्रिंस नामक बच्चे को बचाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन की नॉन स्टॉप कवरेज शुरू कर दी थी। उनके इस जज्बे और लगभग 50 घंटे की कवरेज की पूरे देश में काफी सराहना हुई थी। इसके अलावा मुंबई में वर्ष 2008 में हुए आतंकी हमले की कवरेज के दौरान भी टाइम्स नाउ ने दर्शकों का काफी ध्यान बटोरा था और अपनी रिपोर्टिंग और एंकरिंग को लेकर लोकप्रियता के मामले में वह दिल्ली में बैठे अपने सीनियर्स से भी काफी आगे बढ़ गए थे। टाइम्स नाउ में अरनब गोस्वामी ऐसे रिपोर्टिंग एडिटर थे जो न सिर्फ प्रत्येक रात को एक निश्चित समय पर दिखाई देते थे, बल्कि दिन में भी किसी भी समय उन्‍हें चैनल पर आने की आजादी थी। उन्‍होंने विभिन्न स्‍थानों से स्‍टोरी की और इनमें से कई एक्‍सक्‍लूसिव रहीं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़ी स्‍टोरी भी ब्रेक कीं।  अपने शो द न्‍यूज ऑवर (The NewsHour) से उन्‍होंने काफी सुर्खियां भी बटोरीं, जिनमें वह किसी हस्‍ती को गेस्ट के तौर पर बुलाते थे और विभिन्‍न विषयों पर उनसे चर्चा करते थे। हालांकि पत्रकारिता की अरनब गोस्‍वामी की यह शैली कई लोगों को रास नहीं आती थी लेकिन वह अपने शो को इतने बेहतर अंदाज में ऐसे विजुअल का भी इस्‍तेमाल करते थे कि अंग्रेजी को न समझने वाला और टीवी की आवाज बंद कर देखने वाला भी उसे आसानी से समझ जाता था। दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में हुआ घोटाला हो, टू जी घोटाला हो अथवा मुंबई की आदर्श हाउसिंग सोसायटी में हुआ घोटाला हो, अरनब की इन स्‍टोरी से यूपीए सरकार की राजनीतिक छवि को काफी नुकसान पहुंचा था। अरनब गोस्‍वामी ही वह अकेले व्‍यक्ति थे, जिन्‍होंने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में भ्रष्‍टाचार को लेकर सवाल पूछा था। इसके अलावा भी अपनी कार्यशैली को लेकर वह हमेशा चर्चाओं में रहते थे। टाइम्स नाउ जैसे बड़े चैनल को छोड़ने का फैसला अरनब ही कर सकते हैं लेकिन यह देखना अभी बाकी है कि एक नए वेचर में शेयरधारक उनके जज्‍बे और स्‍वतंत्र पत्रकारिता पर कितना भरोसा कर पाते हैं। ये अरनब ही थे जिन्‍होंने अपने विरोधियों को भी न चाहने के बावजूद उनके जैसे कुछ तरीके अपनाने पर मजबूर कर दिया था लेकिन वे टाइम्स नाउ जितना सफल नहीं हो पाए।  टाइम्स नाउ में करीब दस साल काम करने के दौरान अरनब गोस्‍वामी ने टेलिविजन पत्रकारिता का अंदाज ही बदल दिया था। लेकिन अब समय है कि जब उन्‍हें मैनेजमेंट और बिजनेस के कार्यों को भी सीखना होगा... (लेखक मीडिया विश्लेषक और बेंगलुरु में प्रशिक्षक है, जिनके कुछ छात्र टाइम्स नाउ में भी काम कर चुके हैं)। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

19 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

17 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

16 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

8 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

16 hours ago