होम / विचार मंच / E4m Conclave 2016 : इस मीडिया समूह के CEO ने बताया मार्केट पर मजबूत पकड़ बनाने का फंडा

e4m Conclave 2016 : इस मीडिया समूह के CEO ने बताया मार्केट पर मजबूत पकड़ बनाने का फंडा

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप के नेतृत्व में मुंबई में हुए 16वें ‘exchange4media conclave’, जिसका प्रेजेंटर दैनिक जागरण (presented by Dainik Jagran) और जो जी एंटरटेनमेंट द्वारा पावर्ड था (powered

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप के नेतृत्व में मुंबई में हुए 16वें ‘exchange4media conclave’, जिसका प्रेजेंटर दैनिक जागरण (presented by Dainik Jagran) और जो जी एंटरटेनमेंट द्वारा पावर्ड था (powered by Zee Entertainment),  में ‘साकाल मीडिया’ (Sakal Media) के सीईओ प्रदीप द्विवेदी ने ‘Connecting brands with emerging India – leveraging emotions beyond technology’ पर एक प्रजेंटेशन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि ब्रैंड्स को जमीनी स्तर (grassroot levels) पर कैसे कनेक्ट कर सकते हैं और कैसे किसी भी कैंपेन को सफल बनाया जा सकता है।

अपने सत्र की शुरुआत उन्होंने हाल ही में हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव से की, जिसके परिणाम काफी चौंकाने वाले रहे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से सवाल किया कि कितने लोगों ने चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की जीत का अनुमान लगाया था। इसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे हिलेरी क्लिंटन के कैंपेन गलत साबित हो गए और रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदार डोनाल्‍ड ट्रंप के कैंपेन आगे निकल गए। इस घटना को वर्तमान परिप्रेक्ष्‍य में मार्केटर्स से जोड़ते हुए द्विवेदी ने कहा, ‘क्लिंटन के कैंपेन का Jay-Z जैसी सेलिब्रिटी ने सपोर्ट किया था जो शहरी क्षेत्रों पर केंद्रित था लेकिन यह मार्केट में चल रही चीजों को नहीं समझ सका। कई बार मार्केटर्स सोशल मीडिया में आ रहे रिस्‍पांस के अनुसार खुद को नहीं बदलते हैं। ऐसे में वे बड़ी संख्या में अपने ऑडियंस को खो देते हैं।’ वहीं ट्रंप ने मार्केट की नब्‍ज समझी और ‘Make America Great Again’ का नारा दिया, जिससे वह छोटे-छोटे राज्‍यों में भी लोकप्रिय हो गए।

द्विवेदी ने कहा, ‘दरअसल वे ऑडियंस से जुड़ गए थे। उनके कैंपेन का मतलब ज्‍यादा से ज्‍यादा भीड़ को जुटाना और उन्‍हें अपने आप से जोड़ना था। इसलिए मार्केटर्स को भी आगे बढ़ने के लिए यह देखना होगा कि इस समय क्‍या चल रहा है और कैसे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाकर उनसे जुड़ा जा सकता है।’  इसके बाद द्विवेदी ने बताया कि कैसे कोई भी ब्रैंड ऑडियंस से जमीनी स्‍तर (grassroots) पर भावनात्‍मक रूप से जुड़ सकता है। उन्‍होंने कहा, ‘आगे बढ़ने के लिए ब्रैंड को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों से जुड़ना होगा और उन तक अपना मैसेज पहुंचाना होगा।’

उन्होंने यह भी बताया कि आजकल दो तरह की मार्केटिंग हो रही है इनमें एक ब्रॉड कास्टिंग (broad casting) और दूसरी नैरो कास्टिंग (narrow casting) है। मार्केटिंग के लिए आजकल लोग ट्रेडिशनल क्‍लाइंट एजेंसी के पास जाते हैं और क्‍लाइंट व मीडिया की यह रिलेशनशिप ब्रॉड कास्टिंग होती है, जिसके द्वारा कोई भी ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक पहुंच बना सकता है। इसलिए जब तक आप क्‍लाइंट से सीधे नहीं जुड़ेंगे तो आप उन्हें रिकॉल नहीं कर सकते हैं।

द्विवेदी ने कहा, ‘यदि आप भारत में सफल होना चाहते हैं तो आपको यहां स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़ना होगा और यहां के गांवों और कस्बों में समय देना पड़ेगा। इसके अलावा यह भी समझना होगा कि यहां के ऑडियंस की पसंद क्या है और आप किस तरह के ऑडियंस को टार्गेट करना चाहते हैं।’ इसके अलावा आपको लोगों की पसंद अथवा जरूरतों को भी ध्यान में रखकर काम करना होगा। कार्यक्रम में द्विवेदी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस तरह अपना कैंपेन चलाया और देश के ग्रामीण इलाके के लोगों की नब्‍ज भी छू ली।’

इसके बाद उन्‍होंने कहा कि हमें आज की युवा पीढ़ी के बारे में भी समझना होगा जो आजकल टेलिविजन, मोबाइल और अखबारों के प्रति ज्‍यादा जागरूक है। उन्‍होंने कहा, ‘यदि आप अपने ऑडियंस को समझते हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके अलावा ब्रैंड को ऐसे विश्वसनीय पार्टनर की भी जरूरत होती है जो कैंपेन चला सके। यदि आप देश के ग्रामीण इलाकों की नब्ज भी छू लेंगे और उन तक अपना मैसेज पहुंचा पाएंगे तो आपका कैंपेन जरूर सफल होगा।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

20 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

17 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

16 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

8 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

16 hours ago