होम / विचार मंच / NBT के पॉलिटिकल एडिटर ने नेताजी के नाम लिखा खुला खत...
NBT के पॉलिटिकल एडिटर ने नेताजी के नाम लिखा खुला खत...
सपा में चल रहे घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे और अखिलेश यादव को सीधे सीधे निशाने पर लिया। मुलायम ने सोमवार को कहा कि अखिलेश के कामों से उनके मुसलिम विरोधी होन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
आदरणीय नेता जी,
सादर प्रणाम,
बस एक गुजारिश के लिए यह खत आपको लिख रहा हूं। पिता-पुत्र की लड़ाई में मुसलमानों को ढाल मत बनाइये। अगर आपको अखिलेश की यह सोच पहले से पता थी तो आपने 5 साल उस पर पर्दा कयूं डाल रखा था? खैर अब छोड़िये इन बातों को क्योंकि जगजीत सिंह की एक गजल है न,
बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी
लोग बेवजह उदासी का सबब पूछेंगे,
ये भी पूछेंगे कि तुम इतनी परेशां क्यूं हो
उंगलियां उठेंगी सूखे हुए बालों की तरफ
इक नज़र देखेंगे गुज़रे हुए सालों की तरफ
चूड़ियों पर भी कई तन्ज़ किये जायेंगे
कांपते हाथों पे भी फ़िक़रे कसे जायेंगे
लोग ज़ालिम हैं हर इक बात का ताना देंगे
बातों बातों मे मेरा ज़िक्र भी ले आयेंगे
उनकी बातों का ज़रा सा भी असर मत लेना
वर्ना चेहरे के तासुर से समझ जायेंगे
चाहे कुछ भी हो सवालात न करना उनसे
मेरे बारे में कोई बात न करना उनसे
बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी।।
आपका एक प्रशंसक
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स