होम / विचार मंच / कहीं उप्र की जनता यह सवाल न पूछने लगे कि अखिलेश को हटाकर मोदीजी उसकी कुर्सी पर बैठेंगे क्या? डॉ. वैदिक

कहीं उप्र की जनता यह सवाल न पूछने लगे कि अखिलेश को हटाकर मोदीजी उसकी कुर्सी पर बैठेंगे क्या? डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। उत्तरप्रदेश की राजनीति आजकल यादव-परिवार तक सीमित हो गई है। उसके अंदरुनी विवाद ही उप्र की सबसे बड़ी खबरें बन रही हैं। मायावती की रैली को जरा छोड़ दें तो ऐसा लगता है मानो उप्र

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

उत्तरप्रदेश की राजनीति आजकल यादव-परिवार तक सीमित हो गई है। उसके अंदरुनी विवाद ही उप्र की सबसे बड़ी खबरें बन रही हैं। मायावती की रैली को जरा छोड़ दें तो ऐसा लगता है मानो उप्र में कोई दूसरे राजनीतिक दल हैं ही नहीं। विपक्षी दलों के पास मुख्यमंत्री का कोई अपना चेहरा नहीं है। दो बड़े दल, भाजपा और कांग्रेस, ऐसे किसी चेहरे को आगे करना ही नहीं चाहते, जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने लायक हो। राहुल गांधी बराबर घूम रहे हैं और कांग्रेस की खाट खड़ी कर रहे हैं। शीला दीक्षित और राज बब्बर जैसे मंजे हुए नेता कहां हैं, कुछ पता ही नहीं। भाजपा ने केशवप्रसाद मौर्य को पार्टी की कमान संभलाकर जरा हिम्मत का परिचय दिया था लेकिन उसने मौर्य को भी इस लायक नहीं समझा कि वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकें।

मायावती जरुर एक चुनौती हैं लेकिन उनकी पार्टी के बड़े-बड़े नेता, जिस तरह से अपना पिण्ड छुड़ा-छुड़ाकर भाग रहे हैं, क्या उसका कुछ मतलब नहीं हैं? मायावती की पकड़ अनुसूचितों में अभी भी बनी हुई है लेकिन उनके बाहर के मतदाताओं में उनकी छवि पर जंग लग चुका है। इस बात को पिछले चुनाव में मुलायमसिंह ने बारीकी से समझा था और इसीलिए उन्होंने अखिलेश को मैदान में उतार दिया था। अखिलेश ने सारे नेताओं को ढेर कर दिया। अखिलेश का जलवा अभी बना हुआ है लेकिन पारिवारिक झगड़े की खबरों के कारण उस पर काली छाया मंडराने लगी थी। अब जबकि समाजवादी पार्टी ने अखिलेश को अपना भावी मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है, शेष सभी दलों का दम फूलने लगा है।

अखिलेश की छवि बेदाग और बेजोड़ है। अखिलेश की टक्कर में अब नरेंद्र मोदी आ खड़े होंगे। वे चुनावी नौटंकी के महापंडित हैं। उन्हें पाक के विरुद्ध शल्य-क्रिया और गोवा-सम्मेलनों का लाभ भी मिला है। लेकिन डर यही है कि कहीं उप्र भी दिल्ली और बिहार की तरह पेश न आए! कहीं उप्र की जनता यह सवाल न पूछने लगे कि अखिलेश को हटाकर मोदीजी उसकी कुर्सी पर बैठेंगे क्या? बिहार ने भी यही यक्ष-प्रश्न खड़ा कर दिया था।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

27 minutes ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ : अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

36 minutes ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इज़राइल : पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

43 minutes ago

बिहार में नई राजनीति की असली परीक्षा : आलोक मेहता

आर्थिक स्तर पर कई गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा शराबबंदी की नीति का भविष्य और राज्य की आर्थिक प्रगति की गति को बनाए रखना होगा।

49 minutes ago

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago