होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता बोले- चुनावी खेल में मीडिया के माथे पर जाति-धर्म का टीका

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता बोले- चुनावी खेल में मीडिया के माथे पर जाति-धर्म का टीका

आलोक मेहता  प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर वोट मांगे जाने को अवैध करार दिया। अब पांच राज्यों में विधान सभाओं का चुनावी बिगुल बज गया है। उम्मीदवार न सही वर्षों से जाति-धर्म के झंडे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आलोक मेहता  प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर वोट मांगे जाने को अवैध करार दिया। अब पांच राज्यों में विधान सभाओं का चुनावी बिगुल बज गया है। उम्मीदवार न सही वर्षों से जाति-धर्म के झंडे-डंडे लेकर चुनावी अखाड़े में शक्ति प्रदर्शन करने वाले आसानी से पीछे नहीं हटने वाले हैं।

भाजपा के साक्षी महाराज ने जनसंख्या के बहाने ही सांप्रदायिक जहर उगलना शुरू कर दिया। विभिन्न दलों या संगठनों में सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले ऐसे कुछ नेता हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हुई हैं। असली मुद्दा यह है कि चुनावी आचार संहिता एवं राजनीतिक दलों के लिए बने नियम-कानूनों के उल्लंघन की गंभीर शिकायतों और आरोपों पर कार्रवाई में कितना समय लगता है?

सांप्रदायिक भाषणों पर कानूनी अंकुश का प्रावधान पहले भी रहा, लेकिन शिकायतों पर सुनवाई में महीनों से दस-बीस वर्ष तक लग जाते हैं। चुनाव आयोग और निचली से उच्चतम अदालतों तक मामलों की सुनवाई की गुंजाइश रहती है। वहीं राजनीतिक दल टिकट बंटवारे में जातीय समीकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहे हैं। कुछ राजनीतिक दल तो हर गांव, कस्बे, मोहल्ले की मतदाता सूचियों में जाति-धर्म के आधार पर समर्थकों को जोड़ने-घटाने का खेल करते हैं।

पराकाष्ठा यह है कि इस प्रवृत्ति की आलोचना करने वाले भारतीय मीडिया का बड़ा वर्ग हर रिपोर्ट एवं विश्लेषण में जातीय समीकरणों और उम्मीदवारों की जातियों एवं धार्मिक मान्यताओं की विस्तार से चर्चा करते हैं। प्रिंट, टीवी या डिजिटल मीडिया में चुनाव अभियान के दौरान जाति-धर्म, संप्रदाय का उल्लेख करने वाले वक्तव्यों, विज्ञापनों पर अंकुश के लिए अदालतों ने अब तक कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। चुनाव आयोग और भारतीय प्रेस परिषद ने पहले भी पेड न्यूज के विरुद्ध गंभीर टिप्पणियां की और लंबी-चौड़ी रिपोर्ट जारी की। लेकिन अधिकांश दल, नेताओं या मीडिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। धंधा मंदा नहीं मुनाफे की चांदी बढ़ाने वाला होता गया है। हर क्षेत्र में ‘स्वच्छता अभियान’ और ‘सर्जिकल ऑपरेशन’ के दौर में मीडिया के अनुचित हथकंडों पर कड़ा आपरेशन कब होगा?

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

3 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

4 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

6 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

16 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

9 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

9 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

18 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

8 hours ago