होम / विचार मंच / पढ़िए, राष्ट्रपति की मोदी सरकार को खुली चेतावनी पर क्या बोले डॉ. वैदिक

पढ़िए, राष्ट्रपति की मोदी सरकार को खुली चेतावनी पर क्या बोले डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। मोदी को राष्ट्रपति की चेतावनी मुझे खुशी है कि नोटबंदी के बारे में मेरी जो राय रही है, उसी तर्ज पर अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी सरकार को चेताया है। उन्होंने राज्यपालों को संबोधित करते

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।।

मोदी को राष्ट्रपति की चेतावनी

मुझे खुशी है कि नोटबंदी के बारे में मेरी जो राय रही है, उसी तर्ज पर अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी सरकार को चेताया है। उन्होंने राज्यपालों को संबोधित करते समय कहा है कि नोटबंदी से अर्थ-व्यवस्था में जो मंदी आएगी, उससे गरीबों की जिंदगी दूभर हो जाएगी। उन्हें ‘अभी और यहीं’ याने तत्काल राहत पहुंचाने में सरकार को मुस्तैदी दिखानी होगी। नोटबंदी का फायदा जब मिलेगा, तब मिलेगा लेकिन गरीब लोग तब तक इंतजार नहीं कर पाएंगे। याने उनका धैर्य टूट सकता है।

राष्ट्रपति ने मोदी सरकार को यह खुली चेतावनी दे दी है। प्रणब दा ने राष्ट्रपति का कर्तव्य ठीक से निभाया है, इसके लिए मैं उनको बधाई देता हूं। कोई राष्ट्रपति इससे ज्यादा क्या बोल सकता है? यदि राष्ट्रपति के पद पर कोई भाजपा का आदमी बैठा होता या प्रधानमंत्री कोई कांग्रेसी होता तो राष्ट्रपति शायद इतना भी नहीं बोल पाते। बैंकों में लाइनें लगाने और लाइनों में लगे हुए दम तोड़ने के हादसे अब धीरे-धीरे घट रहे हैं लेकिन अब बेकारी और बेरोजगारी का जो दौर शुरु हुआ है, असली चिंता उसी की है। कोई आश्चर्य नहीं कि यह दौर हिंसक रुप धारण कर ले।

इसके अलावा काला धन और भ्रष्टाचार घटने की बजाय बढ़ गया है। रिजर्व बैंक को कंपकंपी छूट रही है। वह यही नहीं बता पा रही है कि 50 दिन में कितने पुराने नोट बैंकों में जमा हो गए हैं? 14 लाख करोड़ या 15 लाख करोड़? लोगों ने एक अच्छे उद्देश्य में सरकार की मदद करने की बजाय उसे चारों खाने चित कर दिया। नोटबंदी को शत प्रतिशत फेल कर दिया। सारा काला धन सफेद कर लिया। पुराने नोट जलाने या गंगा में बहाने की एक घटना भी सामने नहीं आई। अब नए नकली नोट भी धड़ल्ले से बन रहे हैं।

इसके अलावा बैंकों के लाखों बाबू, करोड़ों बेनामी खाते वाले और आयकर अधिकारी भी नोटबंदी के कारण भ्रष्टाचारी बन गए हैं। डिजिटल लेन-देन अब बड़ी-बड़ी कंपनियों को कमीशन एजेंट से ‘कमीशन बादशाह’ बना देगा। जिन्हें नकद रिश्वतें देनी और लेनी हैं, वे पहले की तरह दनदनाते रहेंगे। हमारे राजनीतिक दल और नेतागण भ्रष्टाचार के मूल स्त्रोत हैं। उन पर कोई लगाम नहीं है। अब इस सरकार का ज्यादा समय नोटबंदी के घोड़े की लीद को समेटने में खर्च हो रहा है। यदि राष्ट्रपति महोदय शुरु में ही प्रधानमंत्री को चेता देते तो मोदी इतना साहस शायद जुटा लेते कि वे पांच-सात दिन में ही इस आत्मभंजक पहल को वापस ले लेते। जाहिर है कि भाजपा-कार्यकारिणी की बैठक में किसी की हिम्मत नहीं कि वह मोदी को खरी-खरी सुना सके या बता सके। शायद राष्ट्रपति की चेतावनी ही कुछ काम करे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

3 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

4 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

6 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

16 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

9 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

9 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

18 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

8 hours ago