होम / विचार मंच / अखिलेश यादव के लिए मुश्किल है 'साइकिल' चुनाव चिन्ह, क्यों, बताया वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने

अखिलेश यादव के लिए मुश्किल है 'साइकिल' चुनाव चिन्ह, क्यों, बताया वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल ने

राजेश बादल एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर,  राज्यसभा टीवी ।। चुनावचिन्ह ,धर्म और चुनाव आयोग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

राजेश बादल

एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, 

राज्यसभा टीवी ।।

चुनावचिन्ह ,धर्म और चुनाव आयोग

दरअसल हमारे संविधान के कुछ प्रावधान प्याज के छिलकों की तरह हैं। एक स्तर पर एक बात कुछ कहती नज़र आती है तो दूसरे स्थान पर दूसरा स्तर उसको रोकता सा लगता है। दिलचस्प यह है कि आज़ादी के बाद अदालतों में इसकी व्याख्या भी अपने अपने ढंग से की जाती रही है। अनुभव के आधार पर यह बात मैं भरोसे से कह सकता हूं। असहमति का आपका अधिकार तो सुरक्षित है ही।

समाजवादी सुप्रीमो मुलायम सिंह चुनाव आयोग से कह रहे हैं कि उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल किसी को न दिया जाए। सवाल यह है कि क्या मुलायम सिंह मान चुके हैं कि पार्टी का विभाजन हो चुका है? तकनीकी तौर पर तो मुलायम सिंह दोनों धड़ों के लिए सर्वमान्य स्थिति में हैं। अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का निष्कासन रद्द करने का एलान खुद मुलायम सिंह कर चुके हैं। ऐसे में चुनाव आयोग से उनका यह कहना बेमानी है कि रामगोपाल यादव को निकाल दिया गया है।

पार्टी का एक धड़ा कुछ पदाधिकारियों के ख़िलाफ़ है लेकिन नेतृत्व में पूरी आस्था व्यक्त करता है। यह धड़ा उन पदाधिकारियों को हटा देता है तो सौ फ़ीसदी यह मामला पार्टी के आंतरिक अनुशासन का है। हां, कुछ लोग पार्टी छोड़कर अलग चुनाव लड़ने का फ़ैसला करते हैं तो उन्हें आयोग के निर्धारित प्रतीकों में से कोई चुनाव चिह्न लेना होगा। अलग पार्टी की मान्यता मिलने पर ही वो अपने चिह्न का उपयोग कर सकेंगे। मगर उसके लिए तय मतों का प्रतिशत अलग हुए धड़े को हासिल करना होगा।

राजनीतिक शतरंज के माहिर खिलाड़ी मुलायमसिंह क्या इतनी सी बात नहीं समझ रहे हैं? अगर समझ रहे हैं तो क्या यह पिता-पुत्र के बीच सियासी अखाड़े में मैत्री कुश्ती है? क्या उनका इरादा यह है कि अखिलेश के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का ताज़ा और सेहतमंद अवतार सामने आए और दागी चेहरों तथा दबंगई-राजनीति करने वालों का स्वाभाविक विलोप उत्तरप्रदेश के राजनीतिक मंच से हो जाए। ऐसे में मुलायम को अपने जीवनकाल में शिव की तरह पार्टी हलाहल अपने कण्ठ में रखना होगा।

जानकार अतीत में इंदिरागांधी के समय हुए चुनाव चिह्न विवाद का हवाला देते हैं , लेकिन याद रखना होगा कि कांग्रेस से इंदिराजी को निकाला गया था। बाद में उनके समर्थक बाक़ायदा पार्टी छोड़कर आए थे। इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

तो अब चुनाव आयोग क्या करे? हक़ीक़त तो यही है आयोग को संविधान ने कोई अधिकार नहीं दिया है, जिससे वो किसी मान्यता प्राप्त दल से उसका प्रतीक छीन सके। इसके लिए पहले आयोग को पार्टी की मान्यता ही ख़त्म करनी होगी। अप्रैल 1991 में आयोग ने इस सिलसिले में एक स्पष्टीकरण भी दिया था। दिलचस्प है कि जन प्रतिनिधित्व क़ानून में किसी पार्टी से चुनाव चिह्न वापस लेने की कोई बात ही नहीं कही गई है। क़ानून की धारा -29 क इस बारे में कुछ खुलासा करती सी लगती है। लेकिन चुनाव चिह्न के बारे में यह भी ख़ामोश है।

लब्बोलुआब यह कि आयोग को अपने दस्तावेज़ खंगालने होंगे कि वाकई उसे चुनाव चिह्न छीनने की याचिका पर विचार का हक़ भी है या नहीं?

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

2 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

22 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

14 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

23 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

14 hours ago