होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का सवाल- मोदी डर क्यों रहे हैं?

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक का सवाल- मोदी डर क्यों रहे हैं?

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। मोदी डर क्यों रहे हैं? सत्तारुढ़ दल भाजपा के सबसे वरिष्ठ सांसद श्री लालकृष्ण आडवाणी ने पक्ष और विपक्ष दोनों को आड़े हाथ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

मोदी डर क्यों रहे हैं?

सत्तारुढ़ दल भाजपा के सबसे वरिष्ठ सांसद श्री लालकृष्ण आडवाणी ने पक्ष और विपक्ष दोनों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने विपक्ष के द्वारा नोटबंदी पर किए जा रहे हो-हल्ले को जितना अनुचित बताया है, उतना ही दोषी उन्होंने लोकसभा-अध्यक्षा और संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार को भी ठहराया है। आडवाणी अपने वाणी-संयम के लिए विख्यात हैं, फिर भी उन्हें लोकसभा अध्यक्षा सुमित्रा महाजन की आलोचना करनी पड़ी है।

सुमित्रा महाजन यों तो कुशल अध्यक्षा हैं और आडवाणी की प्रिय पात्र रही हैं लेकिन पिछले 2-3 हफ्तों से संसद का जो हाल हो रहा है, वे खुद क्या कर सकती हैं? क्या वे प्रधानमंत्री को मजबूर करें कि वे नोटबंदी पर अपना वक्तव्य दें? भाजपा बहस तो चाहती है लेकिन नोटबंदी पर मतदान नहीं चाहती है। यदि मतदान होगा तो राज्यसभा में वह निश्चय ही हार जाएगी। विपक्ष मतदान पर जोर दे रहा है।

मैं तो कहता हूं कि यदि नरेंद्र मोदी यह मानते हैं कि नोटबंदी उन्होंने जनता की भलाई के लिए की है तो वे मतदान से क्यों डर रहे हैं? यदि राज्यसभा में सरकार हार गई तो भी क्या? दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में वह जीत ही जाएगी और यदि इस मुद्दे पर सरकार गिरती ही हो तो गिर जाने दें। इस मुद्दे पर मध्यावधि चुनाव क्यों न करवा दिए जाएं। वह नोटबंदी पर जनमत-संग्रह हो जाएगा।

संसद में मतदान वाली बहस हो या न हो, मोदी को नोटबंदी पर वक्तव्य देने के लिए कौन मना कर सकता है? सुमित्रा महाजन चाहें तो प्रधानमंत्रीजी को वक्तव्य देने का निर्देश भी कर सकती हैं। प्रधानमंत्री ने आज तक नोटबंदी पर संसद में मुंहबंदी क्यों कर रखी है? संसद के बाहर वे कोई मौका नहीं छोड़ते जबकि वे नोटबंदी पर एकालाप न करते रहते हों। यह अच्छा नहीं होगा कि लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर उन्हें बोलना पड़े। इससे उनकी और पार्टी की छवि खराब होगी। उन्हें साहस जुटाना चाहिए। खुद पहल करना चाहिए। यदि उन्हें लग रहा है कि नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में या गलती से हो गया है तो वे वैसा कह डालें। जनता उन्हें माफ कर देगी। अभी भी उनके लिए भारत के आम आदमी में सहानुभूति और सम्मान का भाव है। हो सकता है कि यह सद्भाव कुछ दिन बाद नदारद हो जाए।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

13 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

10 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

9 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

10 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

9 hours ago