होम / विचार मंच / टीवी के अल्बर्ट पिंटो है 'क्रांतिकारी' पत्रकार निखिल वागले
टीवी के अल्बर्ट पिंटो है 'क्रांतिकारी' पत्रकार निखिल वागले
सुजीत ठमके टीवी दर्शक ।। अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है? 1980 के दशक की चर्चित मूवी। इस मूवी ने बड़े परदे पर धूम मचाई थी। मूवी भी कमाल की थी। बॉलिवुड के मंजे हुए कलाकार नसीरुद्दीन शाह इस मूवी के मुख्य किरदार में थे। अल्बर्ट पिंटो को व्यव
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
सुजीत ठमके
टीवी दर्शक ।।
अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है? 1980 के दशक की चर्चित मूवी। इस मूवी ने बड़े परदे पर धूम मचाई थी। मूवी भी कमाल की थी। बॉलिवुड के मंजे हुए कलाकार नसीरुद्दीन शाह इस मूवी के मुख्य किरदार में थे। अल्बर्ट पिंटो को व्यवस्था के खिलाफ घुस्सा था। मन में बेचैनी थी। अल्बर्ट पिंटो के मन उलझन रहती थी। यह ऐसा क्यों है?निखिल वागले भी टीवी मीडिया के अल्बर्ट पिंटो है। जी हां। निखिल वागले मूल रूप से प्रिंट के बेहतर पत्रकार है। बावजूद टीवी मीडिया का न्यूज़ सेन्स जबरदस्त है। महाराष्ट्र1 न्यूज चैनल और प्राइम टाइम डिबेट। डिबेट का विषय विवादित और संवेदनशील था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान "धर्मसत्ता राजसत्ता से बड़ी होती है ऐसा विवादित बयान दिया था। इस बयान से सेक्युलर, पुरोगामी, वामपंथी आदि आदि विचारधारा के लोगो ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मुख्यमंत्री के इस बयान को सीधा संघनीति से जोड़ा गया।
निखिल वागले ने प्राइम टाइम भी इस विषय पर रखा। डिबेट में कई गणमान्य वक्ताओं ने शिरकत की। मसलन कांग्रेस के प्रवक्त सचिन सावंत, सनातन संस्था के प्रवक्ता अभय वर्तक आदि। गरमा गरम बहस चल रही थी। लाइव शो के दरम्यान सनातन संस्था के प्रवक्ता अभय वर्तक ने एक विवादित स्टेटमेंट दिया। फिर क्या फुले, शाहु, आम्बेडकर, शिवाजी महाराज जैसे महापुरुषों के विचार और सेक्युलर, पुरोगामी विचारधारा में पले बड़े निखिल वागले आग बबूला हो गए। लाइफ शो के दरम्यान सनातन संस्था के प्रवक्ता अभय वर्तक को बोले आप तुरंत मेरे शो से निकल जाइये, नहीं तो मेरे आदमी आकर आप को यहां से उठा कर लेकर जाएंगे। निखिल वागले बार बार चिल्लाकर कह रहे थे अभय वर्तक आप दंगा करवाना चाहते है जल्दी निकल जाइये। नहीं तो मुझे गेट आउट कहना पड़ेगा। अभय वर्तक शो से निकल गए। निखिल वागले ने लाइव शो के दरम्यान घोषणा कर दी कि इसके बाद मेरे शो में कभी भी सनातन संस्था का कोई नुमाइंदा नहीं आएगा। वैसे अभय वर्तक एक विवादित शख्सियत है। टीवी के अल्बर्ट पिंटो है निखिल वागले।
(ये लेखक के अपने निजी विचार हैं।)
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स