होम / विचार मंच / नव वर्ष में ‘अंगूठा छाप’ स्वागत: आलोक मेहता, प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी)

नव वर्ष में ‘अंगूठा छाप’ स्वागत: आलोक मेहता, प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी)

आलोक मेहता  प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।। नव वर्ष में ‘अंगूठा छाप’ स्वागत स्वागत, अभिनंदन, जयकार, हर्षनाद- 2017 की अगवानी के लिए। भारत दुनिया भर के देशों

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आलोक मेहता 

प्रधान संपादक, आउटलुक (हिंदी) ।।

नव वर्ष में ‘अंगूठा छाप’ स्वागत

स्वागत, अभिनंदन, जयकार, हर्षनाद- 2017 की अगवानी के लिए। भारत दुनिया भर के देशों में अपनी परंपरा और प्रकृति के प्रति गहरी आस्‍था रखने वाला राष्ट्र है। युगों-युगों के बदलाव हमने देखे हैं।’

इसलिए ‘डिजिटल युग’ का स्वागत करने में कैसे पीछे रह सकता है? कंप्यूटर ही नहीं सुपर कंप्यूटर और परमाणु ऊर्जा के साथ आधी दुनिया तक पहुंच वाली परमाणु अग्नि मिसाइल बनाने वाले देश के गांव में ‘मोबाइल-डिजिटल बटुआ’ दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान का भी भोले-भाले लोग नतमस्तक हो स्वागत कर रहे हैं। इस अभियान में बिछी कांटेदार कठिनाइयों और संघर्ष की दास्तान 2017 और बाद में भी लिखी जाती रहेंगी। सफलता के लिए ‘आधार’- ‘अंगूठा छाप’ है।

सरकारी दावा यह है कि ‘अंगूठा छाप’ से बैंकिंग की क्रांतिकारी व्यवस्‍था दुनिया में अनूठी है। पिछले कुछ वर्षों से दुनिया के संपन्न आधुनिक देश पासपोर्ट-विदेश यात्रा की अनुमति वाले वीजा इत्यादि के लिए अंगूठे, उंगलियों, आंखों की पहचान के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बनाने लगे हैं, ताकि संदिग्‍ध स्थिति में अपराधी को रोका जा सके। भारत में भी नागरिक की पहचान के लिए बड़े पैमाने पर ‘आधार’ कार्ड बन गए हैं। निश्चित रूप से इसका लाभ हो रहा है। लेकिन रुपये के लेन-देन के लिए ‘अंगूठा छाप’ का ‘आधार’ कुछ पेचीदा लगता है, क्योंकि इसके ‌लिए बैंक के खाते और उसमें निरंतर कुछ धन रखने की अनिवार्यता है।

देश में अब भी करोड़ों गरीब मजदूर-किसान दैनंदिन की कमाई से ही जीवन-यापन करते हैं। सुदूर गांवों में लाखों लोगों को न्यूनतम शिक्षा सुविधा नहीं मिल पाई है। नव वर्ष में मोबाइल, लेपटॉप की सुविधाओं के विस्तार से बड़ी प्राथमिकता करोड़ों बच्चों और उनके परिजनों को भी शिक्षित और स्वस्‍थ रखने की है, ताकि वे विकास की अर्थव्यवस्‍था से जुड़ सकें।

असल में ‘अंगूठा छाप’ हम जैसे ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। जिस गांव में कोई बिजली, सड़क, नलकूप, बस, रेल नहीं होती थी, एक कमरे वाले स्कूल में मेरे शिक्षक पिता अन्य बच्चों के साथ मुझे भी ध्यान से पढ़ने-लिखने की हिदायत देते हुए कहते थे- ‘नहीं पढ़ोगे तो क्या अंगूठा छाप रहोगे?’

यह फटकार बच्चों के साथ उनके पिता-माता पर भी असर डालती थी। उनको उत्साह आया, तो कुछ महिलाओं के लिए प्रौढ़ शिक्षा की व्यवस्‍था हुई। उन्हें साक्षर बनाने का दायित्व मेरी मां ने संभाल लिया। 60 वर्षों के दौरान उस स्कूल का थोड़ा विस्तार हो चुका है और हजारों गांवों में स्कूल खुल गए हैं। लेकिन मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों और राजधानी दिल्ली तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। इसलिए ‘‌डिजिटल क्रांति’ के बावजूद ‘अंगूठा छाप’ यानी निरक्षर न रखने के अभियान के दृढ़ संकल्प और बड़े पैमाने पर बजट का प्रावधान करने की जरूरत है। यह काम सरकार के अलावा विभिन्न धर्मों के उपासना स्‍थलों, न्यासों, संस्‍थानों, कॉरपोरेट घरानों के सहयोग से भी बढ़ सकता है। इसके साथ दिल्ली की तरह ‘मोहल्ला क्लिनिक’ के प्रयोग को संपूर्ण देश के कस्बों-गांवों तक लाने का लक्ष्य बनाकर बड़े बजट की व्यवस्‍था हो सकती है। फिर चाहे सड़क बनानी हो या उद्योग-धंधे, खेती किसानी करनी हो, स्वास्‍थ्य और शिक्षित जनता देश को सशक्त और समृद्ध करने में योगदान देगी। पंचायत, पालिका से विधानसभा और लोकसभा स्तर तक के चुनावों में जागरूक मतदाताओं से लोकतंत्र मजबूत होगा। सो, 2017 में अधिक सफल सशक्त लोकतंत्र राष्ट्र के आगे बढ़ने की शुभकामनाएं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

4 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

2 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 hour ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

17 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 hour ago