होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक बोले- एक नांव में सवार हैं राहुल और मोदी, पढ़िए कैसे...

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक बोले- एक नांव में सवार हैं राहुल और मोदी, पढ़िए कैसे...

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। राहुल और मोदी एक ही नांव में! आजकल नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच होड़ लगी हुई है। वे दोनों एक से बढ़कर एक बयान दे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

राहुल और मोदी एक ही नांव में!

आजकल नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच होड़ लगी हुई है। वे दोनों एक से बढ़कर एक बयान दे रहे हैं। लगता है, पक्ष और विपक्ष के नेताओं में कोई खास अंतर नहीं रह गया है। दोनों एक ही स्तर पर पहुंच गए हैं। दोनों की शिकायतें एक-जैसी हो गई हैं। आइने में दोनों चेहरे एक-जैसे दिखाई पड़ने लगे हैं। राहुल कहते हैं कि मुझे संसद में बोलने का मौका ही नहीं दिया जाता और अगर दिया जाए तो भूकंप आ जाएगा। वाह, वाह, क्या बात है!

पिछले दस-बारह साल में क्या उन्हें एक बार भी मौका नहीं मिला? नहीं, नहीं, मौके तो कई बार मिले लेकिन भूकंप लाना तो दूर, वे कांग्रेस के मुंह पर बैठी मक्खियां भी नहीं उड़ा सके। फिर भी यह संभव है कि नोटबंदी पर शायद वे जबर्दस्त भाषण दे डालें! दे डालें मतलब, पढ़ डालें। लेकिन किसका लिखा, वे पढ़ेंगे, यह पता नहीं और जो लिखा हुआ उन्हें दिया जाएगा, उसे वे ठीक से पढ़ पाएंगे या नहीं? पढ़ने के पहले वे उसे समझ भी पाएंगे या नहीं? नोटबंदी पर बोलते-बोलते वे कहीं नाकेबंदी पर न बोलने लग जाएं। उनके भाषण से भूकंप जरुर हो जाएगा लेकिन वह होगा, ठहाकों का भूकंप।

राहुल को संसद में बोलने से किसने रोका है? यदि मनमोहनसिंह बोल सकते हैं तो राहुल को कौन रोक सकता है? राहुल तो उनके नेता हैं। राहुल ने तो एक बार चौड़े में उनको भी डांट दिया था। विपक्ष के नेता को आम जनता के दुख-दर्द की चुभन हो तो वह संसद में दहाड़ भी सकता है लेकिन उसे तो हाथी की टांग खींचनी है और उसमें चींटी की टांग खींचने का भी माद्दा नहीं है।

इधर हमारे नरेंद्र मोदी ने राहुल को भी मात कर दिया है। वे प्रधानमंत्री हैं और लोकसभा में स्पष्ट बहुमत के नेता हैं। घोर अनुशासित पार्टी भाजपा के मुखिया हैं। लोकसभा की अध्यक्षा उन्हीं की पार्टी में रही हैं। वे स्वभाव से बहुत नरम और शिष्ट हैं। क्या वे मोदी को बोलने से मना करेंगी? कतई नहीं। लेकिन मोदी खुद बोलने से कतरा रहे हैं। घबरा रहे हैं। डर रहे हैं। उन्हें डर है कि भूकंप आ जाएगा। शायद इसी भूकंप की बात राहुल ने कही हो।

राहुल के बोलने पर कोई चिड़िया भी उड़े या न उड़े लेकिन मोदी के बोलने पर लोकसभा तो हिल ही जाएगी, क्योंकि मोदी ने मुंह खोला नहीं कि उनके कानों में विरोधी तेजाब उंडेलने की कोशिश करेंगे। सारा सदन अखाड़े में बदल जाएगा। आम सभाओं में अभी तो ऐसी नौबत शुरु नहीं हुई है। ट्रकों और बसों में भरकर लाए गए लोग चुपचाप मोदीजी के डॉयलाग सुनते रहते हैं। तालियां भी बजा देते हैं। लेकिन 30 दिसंबर के बाद क्या होगा? क्या मोदीजी डिजिटल हो जाएंगें? वे स्काइप और यू ट्यूब पर ही अपनी सभाएं निपटा देंगे? लेकिन अफसोस कि 125 करोड़ लोगों के नेता की बात 10-15 करोड़ लोग तक ही पहुंच पाएगी। संतोष की बात यह है कि वे संसद में बोलते तो मुश्किल से 500 लोग ही उनको सुनते, डिजिटल में कुछेक करोड़ लोग तो उन्हें सुनेंगे ही!

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

12 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

9 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

9 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

9 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

9 hours ago