होम / विचार मंच / जिन्हें पाक एजेंट कह रहे थे, वे आज आपको अच्छे लगने लगे क्योंकि उन्होंने आपकी जेब गर्म कर दी?: डॉ. वैदिक

जिन्हें पाक एजेंट कह रहे थे, वे आज आपको अच्छे लगने लगे क्योंकि उन्होंने आपकी जेब गर्म कर दी?: डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। पैसों पर ईमान बेच डाला! फिल्म-निर्माताओं को ब्लेकमेल करने और उनसे जबरन वसूली का बहुत घटिया उदाहरण हमार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

पैसों पर ईमान बेच डाला!

फिल्म-निर्माताओं को ब्लेकमेल करने और उनसे जबरन वसूली का बहुत घटिया उदाहरण हमारे सामने आया है। करण जौहर की फिल्म, ‘ए दिल है मुश्किल’ अब दीवाली पर दिखाई जाएगी लेकिन इसके लिए जौहर को तीन शर्तें माननी पड़ी हैं। एक तो फौजी कल्याण कोश में उन्हें पांच करोड़ रु. जमा करने होंगे। दूसरा, फिल्म के शुरु में उड़ी के आतंकी हमले में मारे गए हमारे फौजी शहीदों को श्रद्धांजलि देनी होगी और तीसरा, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कल्याण-कोश में भी एक बड़ी राशि जमा करवानी होगी। उसे फिल्म से होने वाली आमदनी में से झटका जाएगा?

जहां तक हमारे फौजी शहीदों को श्रद्धांजलि देने का एलान है, यह तो बहुत अच्छी बात है लेकिन पैसों के लिए अपना ईमान बेच देना कहां तक ठीक है? जिन्हें कल तक आप देशद्रोही और पाकिस्तानी एजेंट कह रहे थे, वे आज अचानक ही आपको अच्छे लगने लगे हैं और वे ही रातों रात देशभक्त हो गए हैं, क्या सिर्फ इसलिए कि उन्होंने आपकी जेब गर्म कर दी है? आपकी देशभक्ति और सैनिक श्रद्धा इतनी सस्ती है? पैसे लेकर आपने अपना ईमान बेच दिया, आपसे बढ़कर बेईमान कौन होगा?

सच्चे देशभक्त तो हमारे वे सैनिक हैं, जिन्होंने इस सौदेबाजी पर थूक दिया है। उन्होंने पांच करोड़ की इस ‘दान-राशि’ को धिक्कारा है। महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना (मनसे) इस ब्लेकमेल में सफल जरुर हो गई है लेकिन उसके मुंह पर कालिख पुत गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के घर पर यह सौदेबाजी शायद इसलिए संपन्न हो गई कि दीवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री मारपीट, आगजनी और लूटपाट को टालना चाहते होंगे।

इस दृष्टि से यह सौदेबाजी अच्छी रही लेकिन फिर सरकार किस चिड़िया का नाम है? पुलिस और फौज आपने किसलिए बना रखी है? गुंडागर्दी के आगे आत्म-समर्पण करने वाली सरकार को क्या सरकार कहलाने का हक है? हमारे फिल्म-निर्माताओं और कलाकारों की मजबूरी समझी जा सकती है। उनका मोटा पैसा और पतली जान खतरे में आ गई थी। यों भी उनसे आशा की जाती है कि जब देश में एक खास किस्म का माहौल बन जाता है तो वे उसका सम्मान करें लेकिन फिल्म-निर्माता गिल्ड इतनी जल्दी ब्लेकमेल के आगे घुटने टेक दें, इससे क्या सिद्ध होता है? क्या यह नहीं कि ये लोग सिर्फ ‘एक्टिंग’ कर सकते हैं, ‘एक्शन’ नहीं कर सकते?

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

5 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

6 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago