होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक बोले, जब सहमति से शारीरिक संबंध बने हैं तो बलात्कार कैसा?
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक बोले, जब सहमति से शारीरिक संबंध बने हैं तो बलात्कार कैसा?
डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। भारत के लोगों के बारे में यह माना जाता है कि हम लोग बहुत दकियानूस और पुराणपंथी हैं। लेकिन बरेली की इस घटना ने भारत के लोगों की दरियादिली और आधुनिकता पर मुहर लगा दी है। आपने 14 साल की उस लड़की के बारे में कई खबरें पढ़ी होंगी, जिसके पेट में 25 सप
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।।
भारत के लोगों के बारे में यह माना जाता है कि हम लोग बहुत दकियानूस और पुराणपंथी हैं। लेकिन बरेली की इस घटना ने भारत के लोगों की दरियादिली और आधुनिकता पर मुहर लगा दी है। आपने 14 साल की उस लड़की के बारे में कई खबरें पढ़ी होंगी, जिसके पेट में 25 सप्ताह का गर्भ था और डाॅक्टरों ने उस गर्भ को गिराने नहीं दिया था, क्योंकि 20 सप्ताह से अधिक के गर्भ को गिराना गैर-कानूनी होता है। सारा मामला अदालत में चला गया। इस बीच उस लड़की ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चा एंबुलेंस में पैदा हुआ क्योंकि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र की नर्स ने प्रसव इसलिए नहीं करवाया कि वह बच्चा बलात्कार से पैदा हुआ है। इस बच्चे की 14 वर्षीय मां और इस मां के माता-पिता ने भी बलात्कार से पैदा हुए बच्चे को स्वीकारने से मना कर दिया है।
यह खबर ज्यों ही फैली, दर्जन भर परिवारों की तरफ से यह निवेदन आया कि इस नवजात बच्चे को वे गोद लेने के लिए तैयार हैं। जाहिर है कि वे ही लोग तैयार हुए, जिनके यहां तो कोई बच्चा हुआ ही नहीं या जो अपने घर में एक लड़का चाहते हैं। उन परिवारों को गोद लेने के लिए कई अन्य बच्चे मिल सकते हैं लेकिन इस बच्चे के लिए उनका आगे आना असाधारण बात है। इस बच्चे को गोद लेने के लिए कई गरीब और कई अमीर परिवार भी तैयार हैं। कई हिंदू और कई मुसलमान परिवार भी तैयार हैं। कितनी अदभुत बात है, यह!
अब बलात्कृता और उसके पिता कहते हैं कि उस बलात्कारी को जेल होनी चाहिए, क्योंकि उसने इस लड़की से शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए थे। यह अजीब-सी बात है। शादी के पहले शारीरिक संबंध बनाने के लिए सहमति देना और फिर उसे बलात्कार कहना अपने आप में अंतर्विरोध है। सहमति है तो बलात्कार कैसा? यह परिवार अब उस तथाकथित बलात्कारी लड़के से लड़की की शादी भी नहीं करना चाहता है लेकिन उस लड़के के पिता का कहना हे कि यदि नवजात शिशु के डीएनए से सिद्ध हो जाए कि वह बच्चा उसके लड़के का ही है तो उस लड़की से वे अपने लड़के की शादी के लिए तैयार हो सकते हैं। यह भी एक किस्म की उदारता है।
(साभार: नया इंडिया)
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स