होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 hours ago

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल प्रसन्ना राघव जल्द ही ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में वापसी करने जा रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह यहां पर बिजनेस हेड (New Initiatives) के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि प्रसन्ना राघव पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

गौरतलब है कि प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और हेड ऑफ ब्रैंडेड कंटेंट के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह यहां करीब छह साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। 10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस था।

प्रसन्ना राघव ने वर्ष 2020 में TV9 नेटवर्क जॉइन किया था। इस दौरान उन्होंने नेटवर्क के ब्रैंडेड कंटेंट और नेटिव ऐडवर्टाइजिंग इकोसिस्टम को तैयार करने और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एडिटोरियल सोच और कंटेंट मार्केटिंग के बीच संतुलन बनाते हुए कंसल्टेटिव और कंटेंट-ड्रिवन सेल्स अप्रोच को आकार देने में योगदान दिया। अप्रैल 2024 में उन्हें सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर प्रमोट किया गया था।

अपने कार्यकाल के दौरान प्रसन्ना राघव ब्रैंडेड कंटेंट की पूरी वैल्यू चेन से जुड़े रहे। प्री-सेल्स के स्तर पर पार्टनर ब्रैंड्स के लिए कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी तैयार करने से लेकर, एग्जिक्यूशन और पोस्ट-सेल्स सर्विसिंग तक उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने सरकारी संस्थाओं, कॉरपोरेट्स और मल्टीनेशनल ब्रैंड्स के साथ काम किया। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि वे उस टीम का हिस्सा थे जिसने ब्रॉडकास्ट न्यूज स्पेस में कंटेंट-कॉमर्स इंटीग्रेशन से जुड़े कई शुरुआती इनोवेशन को आगे बढ़ाया।

TV9 से पहले प्रसन्ना राघव ‘जी’ (Zee) समूह में विभिन्न सीनियर लीडरशिप भूमिकाओं में रह चुके हैं। ‘जी मीडिया’ में उन्होंने डिप्टी वाइस प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी) के तौर पर काम किया, जहां वे न्यूज नेटवर्क और DNA के लिए रेवेन्यू स्ट्रैटेजी के जिम्मेदार थे। इससे पहले ‘जी एंटरटेनमेंट’ में उन्होंने इनोवेशन स्टूडियो का नेतृत्व किया, जहां उनका फोकस कंटेंट-लेड ब्रैंडेड सॉल्यूशंस और नए ऐडवर्टाइजमेंट फॉर्मैट्स पर रहा।

प्रसन्ना राघव ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। उन्होंने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times of India) और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) में एडिटोरियल भूमिकाओं में काम किया, जबकि ‘Oman Tribune’ में वे रिपोर्टर भी रह चुके हैं। प्रसन्ना राघव ‘आईआईएम’ लखनऊ के विद्यार्थी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘एशियन स्कूल ऑफ जर्नलिज्म’ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

3 hours ago

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

16 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

16 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

19 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

4 hours ago

Always-On या Burst Campaign: मार्केटर्स किस रणनीति को दे रहे हैं ज्यादा तवज्जो?

जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया पर खर्च बढ़ रहा है और कैंपेन ट्रैकिंग लगभग रियल-टाइम में होने लगी है, मार्केटर्स अब यह सोचने लगे हैं कि क्या पारंपरिक बर्स्ट-आधारित कैंपेन मॉडल आज भी सही है।

4 hours ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

4 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

3 hours ago