होम / विचार मंच / मिस्टर मीडियाः न्यूज अगर प्रोडक्ट है तो उसे वैसा बनाकर दिखाइए

मिस्टर मीडियाः न्यूज अगर प्रोडक्ट है तो उसे वैसा बनाकर दिखाइए

क़रीब तीस बरस पुरानी बात है, जब देश के बहुत बड़े मीडिया घराने ने फ़ैसला किया...

राजेश बादल 7 years ago

राजेश बादल
वरिष्ठ पत्रकार।।

क़रीब तीस बरस पुरानी बात है। देश के बहुत बड़े मीडिया घराने ने फ़ैसला किया कि वह अपने अंग्रेजी अख़बार के नाम पर ही एक और समाचार पत्र हिंदी में निकालेगा। संपादकों को अटपटा लगा। उन्होंने पूछा, ‘अगर अंग्रेजी में वह चल रहा है तो उसी नाम का अलग से हिंदी में अख़बार निकालने की क्या आवश्यकता है, जबकि हिंदी में उसी समूह का एक अन्य अख़बार निकल रहा है?’ मैनेजमेंट से उत्तर आया, ‘एक ही कंपनी जब अनेक नामों से नहाने वाले साबुन निकालती है तो उसका कोई विरोध नहीं करता। अख़बार के मामले में एतराज़ क्यों होना चाहिए?’ संपादकों की नहीं चली। मीडिया घरानों में अपने समाचारपत्र को प्रोडक्ट मानने की यह शुरुआत थी।

यह भी पढ़ेंः मिस्टर मीडिया: बालिग़ तो हुए, ज़िम्मेदार कब बनेंगे?
इन दिनों तो मीडिया इंडस्ट्री की शक़्ल ले चुका है। इसलिए अब टीवी चैनल, अख़बार, मैगज़ीन्स और पोर्टल्स भी उत्पाद यानी प्रोडक्ट ही माने जाएंगे। इन उत्पादों की गुणवत्ता जांचने का पैमाना भी होना चाहिए। हिन्दुस्तान में एक सख़्त उपभोक्ता संरक्षण क़ानून मौजूद है। फफूंद लगी ब्रेड, डिब्बा बंद खराब खाद्य पदार्थ और देह पर रिएक्शन करने वाली दवाओं से लेकर अस्पताल, रेलवे और विमान सेवा में असुविधा तक इसके दायरे में आते हैं। ज़ाहिर है मीडिया प्रोडक्ट भी इस क़ानून की परिधि में हैं।

यह भी पढ़ेंः मिस्टर मीडिया: विश्लेषण के दरम्यान कितने निष्पक्ष होते हैं पत्रकार?
मेरे एक परिचित सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं। उन्होंने इस क़ानून का गहराई से अध्ययन किया है। उनकी राय है कि भारत में दरअसल मीडिया-प्रोडक्ट को यूज़ करने वाले उपभोक्ता अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं कि ये प्रोडक्ट उनकी मानसिक सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाने लगे हैं। मगर सच यही है कि यह दुष्प्रभाव अब ख़तरनाक़ हद तक पहुंच गया है। प्रोडक्ट निर्माताओं के लिए ख़तरे की घंटी। जिस दिन भी उपभोक्ता के सब्र का बांध छलका, मीडिया घरानों की सिट्टी पिट्टी गुम हो जाएगी। इसलिए वक़्त रहते अपने प्रोडक्ट की क़्वॉलिटी सुधार लें तो बेहतर।

यह भी पढ़ेंः मिस्टर मीडिया: पत्रकार साथियों, क्या आप भी तो नहीं करते हैं शब्दों की ये गलती?
क़्वॉलिटी सुधारने से क्या मतलब है? कुछ उदाहरणों से स्पष्ट हो जाएगा। एक अख़बार दिल्ली से निकलता है और देश के सभी राज्यों की ख़बरें उसमें नहीं मिलतीं तो उसे अपने आप को राष्ट्रीय क्यों कहना चाहिए? वह हिंदी में निकलता है और अहिंदी भाषी इलाक़ों की ख़बरें नहीं देता। जिस शहर में उसका प्रसार है और वहां की ख़बर नहीं छापता तो पाठक-उपभोक्ता के साथ अन्याय है।

यह भी पढ़ेंः मिस्टर मीडिया: एग्जिट पोल पर इतना 'खेलते' हैं तो उसे गंभीरता से कराइए भी
यही सिद्धांत टीवी चैनलों पर भी लागू होता है। इसके अलावा यदि चैनल ऐसी सामग्री प्रसारित करता है, जो दर्शक-उपभोक्ता पर थोपी गई है तो उस पर भी आपत्ति दर्ज़ कराई जा सकती है। तथ्य, भाषा और उच्चारण के आधार पर होने वाली त्रुटि भी एतराज़ का सबब बनती है। बहलाने फुसलाने वाले विज्ञापन तो सौ फीसदी ग़ैरक़ानूनी हैं। कोई बाबा ताबीज़ बेचकर आपकी मनोकामना पूरी नहीं कर सकता, प्रेमी-प्रेमिका से शादी नहीं करा सकता और न ही यौन दुर्बलता दूर कर सकता है। इस पर आपका डिस्क्लेमर भी कोई वैधानिक बचाव नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ेंः मिस्टर मीडिया: उफ़! यह एक ऐसी चेतावनी है, जिसकी उपेक्षा बहुत भारी पड़ेगी...
कमज़ोर कंटेंट अर्थात कमज़ोर प्रोडक्ट। दर्शक-पाठक क्यों बर्दाश्त करे? वह अख़बार और चैनल के दफ़्तर पर धरना क्यों न दे? वह डीटीएच शुल्क अदा करता है, केबल ऑपरेटर को पैसा देता है और हॉकर को पैसा देता है। जिस गुणवत्ता की सेवा वह चाहता है और भुगतान के बाद उसे नहीं मिलती तो यक़ीनन वह पीड़ित की श्रेणी में आएगा। अब इस देश में एक पाठक-दर्शक आंदोलन की ज़रूरत है मिस्टर मीडिया!


टैग्स राजेश बादल
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago