होम / विचार मंच / अब चैनलों से वॉर रूम हट गए हैं, कमांडर एंकरों के शो खत्म हो गए, पर अब आगे क्या दिखाएंगे?

अब चैनलों से वॉर रूम हट गए हैं, कमांडर एंकरों के शो खत्म हो गए, पर अब आगे क्या दिखाएंगे?

‘सवाल है आगे यदि आतंकी हमला हुआ, पाकिस्तान ने कुछ किया तब क्या टीवी चैनलों के वॉर रूम से फिर वैसे ही घटनाओं का खुलासा होगा जैसे अभी हुआ?’ हिंदी दैनिक अखबार ‘नया इंडिया’ में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार और संपादक हरिशंकर व्यास का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘सवाल है आगे यदि आतंकी हमला हुआ, पाकिस्तान ने कुछ किया तब क्या टीवी चैनलों के वॉर रूम से फिर वैसे ही घटनाओं का खुलासा होगा जैसे अभी हुआ?’ हिंदी दैनिक अखबार ‘नया इंडिया’ में छपे अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार और संपादक हरिशंकर व्यास का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं...

ब्रीफिंग वाले वॉर रूम!

यों अब टीवी चैनलों से वॉर रूम हट गए हैं। एंकरों के वे शो खत्म हो गए हैं कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अपने सैनिकों ने कहां-कहां जा कर, रात के अंधेरे में कैसे जा कर क्या–क्या किया! सचमुच 40 साल की अपनी पत्रकारिता में पहली बार टीवी चैनलों के स्टूडियों में वॉर रूम, या पत्रकारों के फोन के जरिए सीमा पार बातचीत करके पाकिस्तान की पोल खुलवाती जो दास्तां सुनी है वैसा कुछ पहले कभी नहीं हुआ। ऐसा हुआ न कारगिल के वक्त की याददाश्त में ध्यान आ रहा है और न पुराने युद्ध के रिकार्ड में उल्लेख है। भारत के आम दर्शक को टीवी चैनलों के वॉर रूम और कमांडर एंकरों के जरिए आपरेशनल गतिविधियों का जो खुलासा हुआ है वह कमाल का है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सर्वदलीय बैठक को या संसदीय कमेटियों को सरकार की तरफ से ऐसे ब्रीफ नहीं किया जैसे टीवी चैनलों के जरिए देश की जनता को हुआ है। जाहिर है राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल का मीडिया प्रबंधन और उनकी ब्रीफिंग ने भारत के शौर्य को जन-जन के बीच में पहुंचा दिया है।

सवाल है आगे यदि आतंकी हमला हुआ, पाकिस्तान ने कुछ किया तब क्या टीवी चैनलों के वॉर रूम से फिर वैसे ही घटनाओं का खुलासा होगा जैसे अभी हुआ? जब टीवी चैनल, मीडिया के जरिए वॉर रूम, आंखों-देखी बातों, पीओके के पाकिस्तानी अफसरों से टेलिफोन बात जैसे खुलासे एक बार शुरू हो गए हैं तो जब उरी या पठानकोट जैसी घटनाएं आगे होंगी तब टीवी चैनल क्या दिखाएंगे?

हां, यह संकट आने वाला है। अभी संसदीय कमेटियों में जैसे सवाल हुए हैं, संसद में आगे जो सवाल होंगे उन सबके साथ आगे की आतंकी घटनाओं पर विरोधी सरकार को बुरी तरह घेरेंगे। यह खबर दबी है कि गृह मंत्रालय की संसदीय समिति में पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम और सांसदों ने सेना की छावनियों पर आतंकी हमले से जाहिर खुफियाई असफलता के सवाल पूछे तो गृह सचिव बगलें झांकते मिले। गृह मंत्रालय की संसदीय समिति में कई सांसदों ने सवाल पूछे। सरकार की तरफ से कहा गया कि ये सवाल रक्षा मंत्रालय के क्षेत्र के हैं। इस पर सदस्यों का कहना था- आतंकियों का भारत की सीमा में घुस आना, सेना के संवेदनशील इलाके पर हमला बोलना खुफियाई असफलता का प्रमाण है और खुफिया विषय गृह मंत्रालय के दायरे में जब है तो सदस्यों का सवाल पूछना सही है।

ऐसे आगे कितनी जवाबदेही बनेगी, कल्पना की जा सकती है।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

24 minutes ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ : अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

34 minutes ago

ईरान युद्ध को जीत कर भी हारेंगे अमेरिका और इज़राइल : पंकज शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप बाहर से जितने आक्रामक दिख रहे हैं, उतना ही भीतर से दबाव में भी नजर आते हैं। इसी का संकेत तब मिला जब उन्होंने ओवल ऑफिस में कुछ पादरियों को बुलाकर प्रार्थना करवाई।

41 minutes ago

बिहार में नई राजनीति की असली परीक्षा : आलोक मेहता

आर्थिक स्तर पर कई गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा शराबबंदी की नीति का भविष्य और राज्य की आर्थिक प्रगति की गति को बनाए रखना होगा।

46 minutes ago

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago