होम / विचार मंच / 'ये मीडिया को 'विलेन बनाने' का दौर है'

'ये मीडिया को 'विलेन बनाने' का दौर है'

<p style="text-align: justify;">‘जिस दौर में स्थापित मीडिया को विलेन बनाया जा रहा है उस दौर में पत्रकारों के पास ज़मीनी रिपोर्टिंग करके 'हीरो' बनने का मौक़ा भी है’ अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए ये कहना है बीबीसी के मल्टीमीडिया प्रड्यूसर दिलनवाज पाशा का। उनकी पूरी पोस्ट आप यहां पढ़ सकते हैं:</p> <p style="text-align: justify;">ये मीडिया को 'विलेन बनान

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘जिस दौर में स्थापित मीडिया को विलेन बनाया जा रहा है उस दौर में पत्रकारों के पास ज़मीनी रिपोर्टिंग करके 'हीरो' बनने का मौक़ा भी है’ अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए ये कहना है बीबीसी के मल्टीमीडिया प्रड्यूसर दिलनवाज पाशा का। उनकी पूरी पोस्ट आप यहां पढ़ सकते हैं:

ये मीडिया को 'विलेन बनाने' का दौर है। भारत में 'प्रेस्टीट्यूट' शब्द को स्वीकार कर लिया गया है और एक धड़ा जमकर इसका इस्तेमाल कर रहा है। सरकार ने मंत्रालयों में पत्रकारों की पहुंच कम कर दी है। यहां तक कि प्रधानमंत्री अपनी यात्राओं में पत्रकारों को साथ नहीं ले जा रहे हैं, जैसा कि पहले होता था।

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वो 'मीडिया को ही विपक्ष' बना लेंगे। डोनल्ड ट्रंप कई बार मीडिया संस्थानों के लिए भद्दी भाषा का प्रयोग कर चुके हैं और कई स्थापित चैनलों को फ़र्ज़ी तक कह चुके हैं। ऐसा करके वो अपने एक ख़ास समर्थक वर्ग को ख़ुश भी कर देते हैं।

दुनिया में नया ऑर्डर स्थापित हो रहा है। इसमें पत्रकारों को भी अपनी नई भूमिका तय करनी होगी। जब अपनी बात पहुंचाने के लिए नेताओं के पास 'सोशल मीडिया' है तो वो 'स्थापित मीडिया' से दूरी बनाने में परहेज़ क्यों करेंगे?

मुझे लगता है कि ऐसे बदलते परिवेश में वो ही पत्रकार कामयाब होंगे और पहचान पाएंगे जो संस्थानों के समकक्ष स्वयं को स्थापित कर लेंगे। 'बाइट-जर्नलिस्टों' की जगह 'विषय विशेषज्ञों' की पूछ होगी।

जिस दौर में स्थापित मीडिया को विलेन बनाया जा रहा है उस दौर में पत्रकारों के पास ज़मीनी रिपोर्टिंग करके 'हीरो' बनने का मौक़ा भी है।

(साभार: फेसबुक वाल से)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

3 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

3 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

3 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

4 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

6 days ago


बड़ी खबरें

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

33 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

50 minutes ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 hour ago

डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए NDTV ने लॉन्च किया ‘Datafy’, जानें खासियत

एनडीटीवी (NDTV) ने डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म Datafy लॉन्च किया है।

1 hour ago