होम / डिजिटल / Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

Vikas Saxena 2 hours ago

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी पोस्टल बैलेट के जरिए कराई गई रिमोट ई-वोटिंग में दी गई। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दी है।

कंपनी के मुताबिक, ई-वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 मार्च 2026 को इन प्रस्तावों को जरूरी बहुमत से मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MOA) और आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन (AOA) में बदलाव लागू हो गया।

शेयर कैपिटल के ढांचे में बदलाव

पहले कंपनी की कुल अधिकृत शेयर पूंजी 210 करोड़ रुपये थी, जो 21 करोड़ इक्विटी शेयर (हर शेयर 10 रुपये) में बंटी हुई थी।

अब नए ढांचे के तहत भी कुल अधिकृत पूंजी 210 करोड़ रुपये ही रहेगी, लेकिन इसे दो तरह के शेयरों में बांटा गया है:

  • 10 करोड़ इक्विटी शेयर, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये है

  • 1 करोड़ 10 लाख प्रेफरेंस शेयर, जिनकी फेस वैल्यू 100 रुपये है

कंपनी का कहना है कि इस बदलाव से भविष्य में फंड जुटाने और वित्तीय योजनाओं को लागू करने में ज्यादा लचीलापन मिलेगा।

कंपनी के नियम भी किए अपडेट

कंपनी ने अपने आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन (AOA) में भी संशोधन किया है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में सेबी (SEBI) और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (MCA) ने कई नियमों और कानूनों में बदलाव किए हैं। इन नए नियमों के मुताबिक कंपनी ने अपने आंतरिक नियमों और प्रक्रियाओं को अपडेट किया है, ताकि वे मौजूदा कानूनी और नियामकीय मानकों के अनुरूप रहें।

कॉरपोरेट गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा

कंपनी के मुताबिक इन बदलावों का मकसद कॉरपोरेट गवर्नेंस को मजबूत करना, कामकाज में लचीलापन बढ़ाना और इंडस्ट्री के मौजूदा मानकों के साथ तालमेल बनाए रखना है। इसके तहत कुछ पुराने नियमों में संशोधन किया गया है, कुछ नए प्रावधान जोड़े गए हैं और कंपनी के आर्टिकल्स की क्रम संख्या भी अपडेट की गई है।

कंपनी ने बताया कि MOA और AOA का पूरा अपडेटेड दस्तावेज उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

https://quintdigital.in/investors/#corporate-governance/corporate-governance-code-of-conduct


टैग्स
सम्बंधित खबरें

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

2 hours ago

क्रिएशन से कमाई तक, डिजिटल मीडिया के भविष्य पर DNPA कॉन्क्लेव में गहन चर्चा

नई दिल्ली में गुरुवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख डिजिटल मीडिया लीडर्स एक मंच पर जुटे।

1 week ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

1 week ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 week ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 week ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

57 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

2 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

2 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

3 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago