होम / विचार मंच / 'काला धन’ निकलवाने के चक्कर में सरकार को कहीं लेने के देने न पड़ जाए: डॉ. वैदिक

'काला धन’ निकलवाने के चक्कर में सरकार को कहीं लेने के देने न पड़ जाए: डॉ. वैदिक

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। सरकार को लेने के देने न पड़ जाएं! ‘काले धन’ को निकलवाने के लिए सरकार ने बेहद साहसिक कदम उठाया है लेकिन इसके खतरे भी जब

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

सरकार को लेने के देने न पड़ जाएं!

‘काले धन’ को निकलवाने के लिए सरकार ने बेहद साहसिक कदम उठाया है लेकिन इसके खतरे भी जबर्दस्त हैं। पहला खतरा तो यही है कि बड़े नोट बदलवाने में देश के लगभग 120 करोड़ लोग भयंकर परेशानी में पड़ गए हैं। बैंकों और एटीएम मशीनों पर लगने वाली कतारों ने लोगों का दम फुला दिया है। नए नोटों की कमी के कारण कई लोगों की जानें चली गई हैं, कई लोग भूखे मर रहे हैं, कईयों की शादियां मातम में बदल गई हैं, कई दुकानें बंद हो गई हैं, लाखों गांवों में कोई बैंक नहीं है और जिन लोगों के पास खून-पसीने की कमाई बड़े नोटों में पड़ी है, उनकी नींद हराम है, उन्हें दिल के दौरे पड़ रहे हैं।

इसके अलावा कई बड़े नेता कह रहे हैं कि अपने राज्यों में वे पुराने नोट ही चलवाएंगे ताकि गरीब, ग्रामीण और मेहनतकश लोगों का संकट दूर हो। बिहार और मप्र की कुछ गांवों में भूखे ग्रामीण मजदूरों ने अनाज की दुकानें लूट ली हैं। सरकार ने पहले दावा किया था कि दो-तीन दिन में लोगों की दिक्कतें दूर हो जाएंगी लेकिन अब वित्तमंत्री ने फरमा दिया है कि एटीएम मशीनों को ठीक से चलने में 15-20 दिन लगेंगे। मैं पूछता हूं कि जिन लाखों गांवों और हजारों कस्बों में ये मशीनें और बैंक नहीं हैं, उनके नागरिक क्या करेंगे? और वे लोग तो और ज्यादा परेशानी में पड़ जाएंगे, जिन्होंने कभी बैंक का मुंह ही नहीं देखा।

यह परेशानी इस सरकार को कहीं ले ही न बैठे? बुनियादी सवाल है कि देश के लगभग 120 करोड़ लोगों को इस ‘काला धन’ निकालो योजना से क्या फायदा होने वाला है? क्या उनकी आय बढ़ जाएगी? क्या उनका 500 का नोट 1000 में चलेगा? नहीं! उनके हाथ सिर्फ परेशानी आ रही है। वे देशभक्त हैं। वे सरकार का साथ दे रहे हैं। उन्हें देना भी चाहिए। वे ही लोग कतार में लगकर वोट देने जाते हैं। जिनके पास ‘काले धन’ के अंबार लगे हुए हैं, वे वोटिंग की कतार में नहीं लगते हैं।

नेताओं, आतंकवादियों, तस्करों के अलावा ‘काले धनिकों’ ने अपना पैसा कई धंधों में लगा रखा है। उन्हें पकड़ने की तजवीज सरकार के पास दिखाई नहीं पड़ रही है। जिन आम लोगों के वोटों से यह सरकार बनी है, कहीं उनका गुस्सा हद से पार न हो जाए। सारी विरोधी पार्टियां इस मुद्दे पर एकजुट हो रही हैं। इसका कारण सरकार की लापरवाही है। यदि वह बड़े नोट बदलने का बेहतर इंतजाम करती तो उसके खिलाफ इतना असंतोष नहीं भड़कता। समाजसेवी संस्थाओं के लाखों स्वयंसेवकों को चाहिए कि वे मैदान में आएं और संकट की इस घड़ी में आमलोगों की सहायता करें।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

23 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

20 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

19 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

11 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

19 hours ago