होम / विचार मंच / बालेन्दु दाधीच ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम मिश्र को कुछ यूं किया याद...

बालेन्दु दाधीच ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम मिश्र को कुछ यूं किया याद...

बालेन्दु शर्मा दाधीच वरिष्ठ पत्रकार ।। अप्रतिम, अतुलनीय, विलक्षण, अनुपम जी!

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

बालेन्दु शर्मा दाधीच

वरिष्ठ पत्रकार ।।

अप्रतिम, अतुलनीय, विलक्षण, अनुपम जी!

शब्द ही नहीं हैं। अनुपम (मिश्र) जी अपने नाम की सार्थकता स्वयं थे। मुझे भी उनका स्नेह यदा-कदा मिला और कितना कुछ सीखा उनसे! कई वर्षों से उनसे भेंट नहीं हो सकी। फोन पर खूब बात होती और हर बार उलाहना देते कि आ जाओ किसी दिन! कौन अनुमान लगा सकता था कि यह देरी इतनी बड़ी देरी बन जाएगी। बीकानेर के रेगिस्तान में भी उनके साथ कुओं- बावड़ियों की तलाश में थोड़ा बहुत घूमने का सुख मिला था। वह मीठी बानी, शब्दों से टपकता स्नेह, कामकाज का अतुलनीय अनुशासन और और मजबूत संकल्प कभी नहीं भुलाया जा सकता।

कुछ समय पहले फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा था कि 'आज भी खरे हैं तालाब' और 'राजस्थान की रजत बूंदें' में कॉपीराइट का कोई झमेला नहीं रखा उन्होंने और इसीलिए न जाने कितने प्रकाशकों ने इनके कितने ही संस्करण प्रकाशित किए हैं। पर्यावरण और समाज के प्रति वह निःस्वार्थ समर्पण कहां मिलेगा? सौभाग्यशाली रहा कि एक बार विश्व खाद्य संगठन की तरफ से पर्यावरणीय लेखन पर उनकी मौजूदगी में पुरस्कार पाने का अवसर मिला। पर्यावरण पर उनके जैसे आइकन के सामने पुरस्कार लेने खड़े होते समय टांगें जवाब दे रही थीं। लेकिन उनका वही स्नेह, वही आश्वस्तिकारक ध्वनि सुनी तो मनोबल बढ़ गया। छोटे से छोटे इंसान को सम्मान की दृष्टि से देखना और हौसला बढ़ाना अनुपम जी के स्वभाव का स्वाभाविक हिस्सा था।

उनकी भाषा की बात किए बिना बात अधूरी रह जाएगी। सहज, देशज शब्दों का अद्भुत प्रयोग करते थे वे। गांधी मार्ग पर भी उनकी भाषा की कितनी अमिट छाप रही! एक पन्ने की बात को एक पैरा में कैसे लिखा जाए कि कुछ भी अनभिव्यक्त न रहे और कोई भी जटिलता न रहे, इस तरह की बातें सीखने का मौखिक विश्वविद्यालय थे वे। उनकी किताब पढ़िए, आप पाएंगे कि भाषा को सहज बनाने के लिए न तो उसमें अंग्रेज़ी के शब्द डालने की ज़रूरत है और न ही उर्दू के। न ही क्लिष्ट शब्दों की ज़रूरत है।

मुझे नहीं लगता कि आज के दौर में उनके जैसे तीक्ष्ण-गहन मेधा और अनेक क्षेत्रों में अद्वितीय कौशल रखने वाले लोग इतने सहज-सरल-स्नेहिल हो सकते हैं। खबर पढ़कर दिल बैठ ही गया। अनुपम जी हैं नहीं, बल्कि थे, यह लिखना अपार कष्ट दे रहा है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। अनुपम जी, आप जा नहीं सकते। आप हम सबके भीतर हैं थोड़े-थोड़े और रहेंगे हमेशा। आप तो पर्यावरण का हिस्सा हैं हमारे। नदियों-तालों-कूपों-बावड़ियों में बसी हैं आपकी यादें। कैसे कहीं जा सकते हैं आप!

(माइक्रोसॉफ़्ट में भारतीय भाषाओं के प्रभारी)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

8 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

5 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

4 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

20 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

5 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

4 hours ago