होम / विचार मंच / कई देश अमेरिकी पैसे पर मस्ता रहे हैं लेकिन अमेरिकी परेशानियां भुगत रहा है। अब ट्रंप राज में यह नहीं चलेगा...

कई देश अमेरिकी पैसे पर मस्ता रहे हैं लेकिन अमेरिकी परेशानियां भुगत रहा है। अब ट्रंप राज में यह नहीं चलेगा...

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। कैसे राष्ट्रपति होंगे ट्रंप? डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

कैसे राष्ट्रपति होंगे ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति तो बन गए लेकिन अमेरिका और सारी दुनिया के देश अभी भी यह समझ नहीं पाए हैं कि ट्रंप कैसे राष्ट्रपति सिद्ध होंगे? ट्रंप अपने चुनाव-अभियान के दौरान और उसके पहले भी इतने अधिक विवादास्पद रहे हैं कि वे अगला कदम क्या उठाएंगे, कोई नहीं जानता। कल जब ट्रंप व्हाइट हाउस में शपथ ले रहे थे, तब वॉशिंगटन डी.सी. तथा अन्य शहरों में उनके विरुद्ध धुआंधार प्रदर्शन हो रहे थे लेकिन ट्रंप को अपने विरोधियों की जरा भी परवाह नहीं है। उन्होंने जो भाषण दिया, उसमें वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपतियों और सरकारों को भी रगड़ा लगाए बिना नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि अभी तक सभी राष्ट्रपति चुनाव जीतकर सारी शक्ति वॉशिंगटन में केंद्रित कर लेते थे लेकिन आज से ही यह शक्ति अब वॉशिंगटन से निकल कर अमेरिका की जनता के हाथ में चली जाएगी। ट्रंप-प्रशासन वॉशिंगटन के भले की बजाय अब जनता का भला सोचेगा। अब हर नीति का लक्ष्य होगा- ‘अमेरिका पहले’। चाहे विदेश नीति हो, विदेशी व्यापार हो, बाहरी लोगों का आना हो- सभी मामलों में सबसे पहले अमेरिका का ध्यान रखा जाएगा।

अब तक अमेरिका ने दूसरों देशों की सुरक्षा और व्यवस्था पर अरबों-खरबों डालर बहा दिए लेकिन उसकी अपनी सुरक्षा खतरे में पड़ती जा रही है। दुनिया के कई देश अमेरिकी पैसे पर मस्ता रहे हैं लेकिन अमेरिकी परेशानियां भुगत रहा है। अब यह नहीं चलेगा। ट्रंप ने दावा किया कि कल से नक्शा बदल जाएगा।

ट्रंप की ऐसी और इससे भी ज्यादा शेखचिल्लीपने की बातों के कारण ही अमेरिकी जनता ने उन्हें व्हाइट हाउस में ढेल दिया है। ट्रंप को राजनीति का कोई अनुभव नहीं है। वे अब तक कोरे धन-पशु रहे हैं। 70 वर्षीय ट्रंप ने तीन शादियां की हैं और चारित्रिक दृष्टि से भी वे कमजोर रहे हैं। उनके मंत्रिमंडल में कितने लोग अपनी योग्यता के कारण हैं और कितने लोग धन-पशु होने के कारण, यह जानना अभी मुश्किल है।

उम्मीद है कि अब जब उन्हें दुनिया के इस सबसे शक्तिशाली देश की हुकूमत चलानी पड़ेगी तो वे कुछ नया सीखेंगे और अपने को मर्यादित व संतुलित करेंगे। यदि वे ऐसा कर सके तो हो सकता है कि उन्हें इतिहास में ऊंचा स्थान मिल जाए। प्रवासी भारतीयों ने उनकी सक्रिय सहायता की है। भारत के बारे में उन्होंने अच्छी टिप्पणियां की हैं लेकिन पाकिस्तान के बारे में वे अचानक और भी अच्छा बोल पड़े हैं। यदि वे दक्षिण एशिया में सदभाव और सहयोग का माहौल बना सकें तो उनका स्वागत होगा। रूस के प्रति उनके संकेत मधुर हैं, नाटो देशों के प्रति अरुचिकर और चीन के प्रति कटु लेकिन देखना है कि अब राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उनका बर्ताव कैसा रहता है?

(लेखक भारतीय विदेश नीति परिषद के अध्यक्ष भी हैं) (साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

3 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

3 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

3 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

4 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

6 days ago


बड़ी खबरें

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

55 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

1 hour ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 hour ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

6 minutes ago