होम / विचार मंच / पुण्यतिथि स्मरण: रेडियो के सुपर स्टार थे देवकी नंदन पांडे, देखिए उनकी एक्सक्लूसिव एंकरिंग

पुण्यतिथि स्मरण: रेडियो के सुपर स्टार थे देवकी नंदन पांडे, देखिए उनकी एक्सक्लूसिव एंकरिंग

राजेश बादल एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, राज्यसभा टीवी ।।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

राजेश बादल

एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, राज्यसभा टीवी ।।

भारत में कई पीढियां खबरों की दुनिया से जुड़ीं तो उनके महानायक थे देवकी नंदन पांडे। अमीन सायानी से भी कहीं बहुत ऊपर। उनकी गरजदार आवाज ने दशकों तक करोड़ों हिन्दुस्तानियों को दीवाना बनाकर रखा। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरागांधी, मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राजनेता पांडे जी के नाम से उनके प्रति आदर से भर जाते थे।

इस विराट शख्सियत की सोमवार को पुण्यतिथि है। क्या विडंबना है कि इस आवाज़ की रिकॉर्डिंग उसी संस्था में नहीं है, जिसकी सेवा पांडे जी ने दशकों तक की और आकाशवाणी को एक गरिमामय पहचान दी। इस नाचीज़ को यह सौभाग्य हासिल है कि क़रीब बीस बरस पहले महात्मा गांधी पर एक डॉक्यूमेंट्री सलाम राष्ट्रपिता में एंकर और वाइस ओवर के लिए पांडे जी का आशीर्वाद मिला। उनके जीवन में पहली और आख़िरी टीवी एंकरिंग।

मैं जिस दिन रिकॉर्ड कर रहा था, उस दिन अभिभूत था। बचपन से जिस आवाज़ ने सम्मोहित कर रखा था, वो मेरी फिल्म में एंकरिंग कर रहे थे। यही नहीं, उनकी सोहबत में वो टिप्स हासिल किए, जो मुझे रेडियो और दूरदर्शन पर ख़बर पढ़ने में लगातार काम आए। एंकरिंग के बाद उतारी हुई उनकी जैकेट पहनकर मैं आज भी कभी कभी एंकरिंग करता हूं तो उनकी याद की खुशबू से सराबोर हो जाता हूं। आज के एंकर बिना टेलीप्रॉम्प्टर के चार लाइन पढ़ने में मुश्किल अनुभव करते हैं, लेकिन आप यक़ीन करिए- पांडे जी ने सलाम राष्ट्रपिता के सारे एंकर बिना प्रॉम्पटर के सिर्फ एक या दो बार पढ़कर बिना देखे कैमरे के सामने बोल दिए थे। बिना कोई फंबल किए या कोई दूसरा टेक लिए। पांडे जी से जो भी सीखा, मेरी ज़िन्दगी की अनमोल धरोहर है।

बीबीसी के भाई रेहान फ़ैज़ल ने पांडे जी को जिस शिद्दत से याद किया और क़रीब पन्द्रह मिनट की एक ख़ास रिपोर्ट प्रसारित की, वह उनके बारे में बहुत कुछ कह देती है। इस फिल्म में आप पांडे जी की गरजदार आवाज़ का नमूना सुन सकते हैं। अफ़सोस! आज के मीडिया संस्थानों के किसी पाठ्यक्रम में पांडे जी शामिल नहीं हैं और न ही उन पर शोध हुआ। मीडिया छात्रों को पता होना चाहिए कि हिन्दुस्तान में रेडियो का एक ऐसा सुपरस्टार भी था। यहां रेहान भाई की रिपोर्ट का लिंक है। इसमें आप उनके बारे में विस्तार से जान सकते हैं और एक ओपनिंग एंकर फ्रेम पांडे जी का है, जो मेरी डाक्यूमेंट्री का है।

https://audioboom.com/boos/4977438- इसके साथ ही फेसबुक पर राजेश बादल ने अपनी एक डॉक्यूमेंट्री भी साझा की है, जिसमें रेडियो के सुपर स्टार रहे देवकी नंदन पांडे ने की एंकरिंग की है, जिसे आप यहां देख सकते हैं:   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

17 minutes ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 hour ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

1 hour ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान : भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

3 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

45 minutes ago