होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार
ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।
Vikas Saxena 1 hour ago
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। कंपनी की नॉमिनेशन और रेम्यूनरेशन कमेटी ने 9 मार्च 2026 को एक प्रस्ताव पारित कर इस आवंटन को मंजूरी दी।
कंपनी ने बताया कि ये शेयर बालाजी टेलीफिल्म्स ESOP स्कीम 2023 के तहत पात्र एम्प्लॉयीज को दिए गए हैं। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है और एम्प्लॉयीज ने इन्हें 55.28 रुपये प्रति शेयर के एक्सरसाइज प्राइस पर लिया है।
इस आवंटन के बाद कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल बढ़ गई है। पहले कंपनी की पेड-अप कैपिटल 24,35,19,688 रुपये थी, जिसमें 12,17,59,844 शेयर शामिल थे। अब यह बढ़कर 24,36,23,682 रुपये हो गई है और कुल 12,18,11,841 शेयर हो गए हैं।
कंपनी ने इस बारे में जानकारी BSE व NSE को भेजी है। साथ ही संबंधित सभी जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।
कंपनी के मुताबिक, एम्प्लॉयीज को दिए गए ये नए शेयर मौजूदा इक्विटी शेयरों के समान होंगे और उन्हें डिविडेंड समेत सभी अधिकार मिलेंगे।
टैग्स