होम / विचार मंच / हमारी राजनीतिक पार्टियां भ्रष्टाचार की अम्मा हैं, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

हमारी राजनीतिक पार्टियां भ्रष्टाचार की अम्मा हैं, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। दिल्ली की एक बैंक में मायावती की बसपा का एक खाता पकड़ा गया है, जिसमें नोटबंदी की घोषणा के दो दिन बाद ही 104 करोड़ रु. जमा हुए। अब इस खाते की जांच होगी। क्या खाक जांच होगी? बस

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

दिल्ली की एक बैंक में मायावती की बसपा का एक खाता पकड़ा गया है, जिसमें नोटबंदी की घोषणा के दो दिन बाद ही 104 करोड़ रु. जमा हुए। अब इस खाते की जांच होगी। क्या खाक जांच होगी? बसपा ही क्यों, सभी पार्टियां बिल्कुल स्वच्छंद हैं, अरबों-खरबों रु. अपने पास नकद या बैंकों में रखने के लिए! हमारी राजनीतिक पार्टियां भ्रष्टाचार की अम्मा हैं। आप अकेली मायावती को कैसे पकड़ेंगे? वह दिखा देंगी, कई हजार दानदाताओं के नकली नाम, जिन्होंने 20 हजार रु. से कम का चंदा दिया है।

चुनाव आयोग ने 20 हजार से कम चंदे को बेनामी होने की छूट दी है। इस बेनामी छूट का फायदा उठाकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने हजारों करोड़ रु. के काले धन को सफेद कर लिया है। इस चोर दरवाजे में कौनसी पार्टी है, जो अपनी दुम दबाकर नहीं निकली है? यहां तक कि भारत की दोनों कम्युनिस्ट पार्टियां, यह दावा नहीं कर सकतीं कि उनके हाथ मैले नहीं हैं। मायावती के पास सिर्फ 104 करोड़ निकले, यह अपने आप में बड़ी उलट-खबर है।

उत्तरप्रदेश में चार सौ विधायक सिर्फ 100 करोड़ याने क्या सिर्फ 25-25 लाख रु. में चुनाव लड़ लेंगे? यदि एक-एक विधायक बहुत कंजूसी करे तो भी उसे 3 से 5 करोड़ रु. चाहिए। याने मायावती के पास 2000 करोड़ तो होने ही चाहिए तो अब कल्पना कीजिए कि भाजपा, सपा और कांग्रेस के पास कितने-कितने हजार करोड़ रु. होंगे?

यदि सरकार में दम हो तो इन सभी पार्टियों के बैंक खाते वह क्यों नहीं चेक करवाती है? सिर्फ मायावती का ही क्यों? अभी तो दिल्ली का (वह भी एक ही खाता) चेक हुआ है। जरा लखनऊ के खाते चेक करवा कर देखे जाएं। पार्टियों के ही नहीं, सभी नेताओं और उनके पिछलग्गुओं व नौकर-चाकरों के भी खाते चेक करवाकर देखे जाएं। इस देश के गरीब और भोले लोगों की आंखे फटी की फटी रह जाएंगी।

आज खबर है कि अरुणाचल के दो बैंक मेनेजरों ने आत्महत्या कर ली है, क्योंकि नेताओं और सेठों ने उन पर दबाव डाल कर उनके बैकों में करोड़ों का काला धन बेनामी ढंग से जमा करवा दिया था। अभी तक तो भ्रष्टाचार के पूज्य पिताजी याने हमारे किसी नेता की आत्महत्या की खबर तो हमने नहीं पढ़ी है। यदि नरेंद्र मोदी और भाजपा अपने सारे चंदे को उजागर करने का सत्साहस कर सकें तो वे भारत के इतिहास में सार्वजनिक नैतिकता का नया अध्याय लिखेंगे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

4 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 hour ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

46 minutes ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

16 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

27 minutes ago