होम / विचार मंच / सरहद पर जिन्दगी उसी रफ्तार से चल रही है जैसे सर्जिकल अटैक से पहले थी: पुण्य प्रसून

सरहद पर जिन्दगी उसी रफ्तार से चल रही है जैसे सर्जिकल अटैक से पहले थी: पुण्य प्रसून

‘याद कीजिए आजादी के बाद आर्थिक संघर्ष से जूझते भारत की राजनीति जब दुनिया के सामने लड़खड़ा रही थी तब भारत की स्वर्णिम संस्कृति-सभ्यता को सिनेमा ने ही दुनिया के सामने परोसा।’ अपने ब्लॉग (prasunbajpai.itzmyblog.com) के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार पुण्य

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘याद कीजिए आजादी के बाद आर्थिक संघर्ष से जूझते भारत की राजनीति जब दुनिया के सामने लड़खड़ा रही थी तब भारत की स्वर्णिम संस्कृति-सभ्यता को सिनेमा ने ही दुनिया के सामने परोसा।’ अपने ब्लॉग (prasunbajpai.itzmyblog.com) के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी का। उनका पूरा आलेख आप यहां पढ़ सकते हैं:

राजनीतिक देशभक्ति की अंधेरगर्दी

देश का सच यही है कि प्रधानमंत्री मोदी चाहे ब्रिक्स में पाकिस्तान को आतंक की जननी कहें और सरहद से लगातार सीजफायर तोड़े जाने से लेकर तनाव की खबर आती रहें, लेकिन इस दौर में भी सरहद पर सारे हालात जस के तस हैं। यानी पुराने हालात सरीखे ही। मसलन, वाघा बार्डर पर अटारी के रास्ते, उरी में अमन सेतू के रास्ते और पूंछ रावलाकोट के चकन-द-बाग के रास्ते बीते 100 दिनों में ढाई हजार से ज्यादा पाकिस्तानी ट्रक भारत की सीमा में घुसे। इसी दौर में समझौता एक्सप्रेस से तीन हजार से ज्यादा पाकिस्तानी बाकायदा वीसा लेकर भारत आये।

तो सदा-ए-सरहद यानी दिल्ली-लाहौर के बीच चलने वाली बस से दो सौ ज्यादा पाकिस्तानी उन्हीं 100 दिनों में भारत आये जब से आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद से घाटी थमी हुई है। इतना ही 21 दिन पहले 28-29 सितंबर की जिस रात सर्जिकल अटैक हुआ और सेना की तरफ से बकायदा ये कहा गया कि उरी हमले का बदला ले लिया गया है, तो 29 सितंबर को दिल्ली में जिस वक्त ये जानकारी दी जा रही थी उस वक्त उरी में ही अमन सेतु से पाकिसातन के 13 ट्रक भारत में घुस रहे थे। और भारत के भी 26 ट्रक 29 सितंबर को अमन सेतू के जरिये ही पाकिस्तान पहुंचे। यानी सरकार का कोई रुख पाकिस्तान के खिलाफ देशभक्ति की उस हुकांर को लेकर नहीं उभरा जो मुंबई की सड़क पर उभर रहा है। जबकि ढाई हजार ट्रकों के आने से लाभ पाकिस्तान के 303 रजिस्टर्ड व्यापारियों को हुआ।

वीजा लेकर भारत पहुंचे सैकडों पाकिस्तानी ने भारत के अस्पतालों में इलाज कराया और इसी दौर में पाकिस्तान के गुजरांवाला से 86 बरस के मोहम्मद हुयैन भी विभाजन में बंटे अपने परिवार से मिलने 70 बरस बाद पहुंचे और 1947 के बाद पहली बार राजौरी में अपने बंट चुके परिजनों से मिलने नाजिर हुसैन पहुंचे। यानी सरहद पर जिन्दगी उसी रफ्तार से चल रही है जैसे सर्जिकल अटैक से पहले थी या उरी में सेना के हेडक्वाटर पर हमले पहले सी थी। इससे इतर दिल्ली-मुंबई की सड़कों से लेकर राजनेताओं की जुबां और टेलिविजन स्क्रीन पर देशभक्ति सिलवर स्क्रीन से कहीं ज्यादा सिनेमाई हो चली है। तो अगला सवाल ये भी है कि क्या राजनीति करते हुये मौजूदा वक्त में सिस्टम को ही राजनीति हड़प रही है या फिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी राजनीतिक ताकत की इच्छाशक्ति तले जा सिमटी है।

ये सवाल इसलिये क्योंकि याद कीजिए आजादी के बाद आर्थिक संघर्ष से जूझते भारत की राजनीति जब दुनिया के सामने लड़खड़ा रही थी तब भारत की स्वर्णिम संस्कृति-सभ्यता को सिनेमा ने ही दुनिया के सामने परोसा। खासकर मनोज कुमार की फिल्म पूरब और पश्चिम फिल्म ने। और नेहरु के समाजवादी नजरिए से जब समाज में हताशा पनपी तो वामपंथी हो या तब के जनसंघी जो बात राजनीतिक तौर पर ना कह पाये उसे गुरुदत्त ने अपनी  'प्यासा' में- ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है, गीत के जरिये कह दी।

और तो और 9/11 घटना के बाद जब दुनिया सभ्यताओं के संघर्ष में उलझा। अमेरिकी और यूरोपिय समाज में मुस्लिमों को लेकर उलझन पैदा हुई तो बॉलिवुड की फिल्म ने 'माई नेम इज खान' में इस डॉयलग ने ही अमेरिकी समाज तक को राह दिखायी, 'माई नेम इज खान एंड आई एम नाट ए टेररिस्ट'।

इतना ही नहीं याद कीजिये फिल्म 'बंजरगी भाईजान' का आखिरी दृश्य। पाकिस्तान के साथ खट्टे रिश्तों के बीच फिल्म के जरिये ही एलओसी की लकीर सिल्वर स्क्रीन पर बर्लिन की दीवार की तरह गिरती दिखी और फिल्म 'हैदर' के जरिये तो आतंक में उलझे कश्मीर के पीछे की तार -तार होती सियासी बिसात को जिस तरह सिल्वर स्क्रीन पर उकेरा गया, उससे सवाल तो यही उभरे कि सिनेमा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तले उन मुद्दों को उभारने की ताकत रखता है जिन पर राजनीति अकसर खुद उलझ जाती है या जनता को उलझा देती है। तो क्या अभिव्यक्ति के सशक्त और लोकप्रिय माध्यम पर हमला राजनीति साधने का नया नजरिया है।

(साभार: वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी के ब्लॉग से)

  समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

5 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

6 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

17 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago