होम / विचार मंच / चीन के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

चीन के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

वेदप्रताप वैदिक  वरिष्ठ पत्रकार ।। चीन को सबक सिखाएं अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा की अरुणाचल-यात्रा ने चीन में जो बौखलाहट पैदा की है, वह देख

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

वेदप्रताप वैदिक 

वरिष्ठ पत्रकार ।।

चीन को सबक सिखाएं

अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा की अरुणाचल-यात्रा ने चीन में जो बौखलाहट पैदा की है, वह देखने लायक है। अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खंडू के निमंत्रण पर वे अरुणाचल के तवांग में गए थे, एक सांस्कृतिक समारोह में! चीन मानता है कि कानूनी तौर पर अरुणाचल प्रदेश उसका है। वह प्रदेश ‘दक्षिणी तिब्बत’ है। भारत ने उस पर कब्जा कर रखा है। चीन लगभग 90 हजार किमी की भारतीय जमीन को अपनी बताता है। इस प्रदेश में यदि कोई भी विदेशी जाता है तो चीन उस पर आपत्ति करता है जैसे कि कोई उसके क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा है।

जब दलाई लामा अरुणाचल गए तो चीन ने हंगामा खड़ा कर दिया था। अब अमेरिकी राजदूत गए तो उसने इसे कूटनीतिक मसला बना दिया। 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां गए तो चीन ने उस पर भी आपत्ति खड़ी कर दी। इसके पहले भी चीन ने अरुणाचल के नागरिकों को वीजा देने में भी काफी दांव-पेंच किया था। अरुणाचल के लोगों को जो चीनी वीजा दिया जाता है, वह पारपत्र (पासपोर्ट) पर छापा नहीं जाता है बल्कि उन्हें अलग से एक अनुमति-पत्र दे दिया जाता है।

चीन ने अरुणाचल के नागरिकों के बहिष्कार की भी नीति बना रखी है। चीन की इस नीति के जवाब में मैंने एक वक्त सुझाव दिया था कि तिब्बत और सिंक्यांग के क्षेत्रों के बारे में हम भी वही नीति अपनाएं, जो चीन अरुणाचल के बारे में अपनाता है।

अमेरिकी राजदूत की इस अरुणाचल-यात्रा पर चीन ने काफी तीखा बयान जारी किया है। अमेरिका से चल रही उसकी उठा-पटक का गुस्सा वह भारत पर निकाल रहा है। उसका कहना है कि इस तरह की यात्रा से भारत-चीन सीमांत-वार्ता खटाई में पड़ सकती है। इस वार्ता के 19 दौर हो चुके हैं। एक तरफ चीन भारत के साथ अपना व्यापार बढ़ाना चाहता है, भारत में काफी मोटा विनियोग करना चाहता है और ब्रिक्स व शांघाई सहयोग संग में विशेष संबंध बनाना चाहता है और दूसरी तरफ वह इस तरह की गीदड़ भभकियों देता है। चीन के इस दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। भारत सरकार को अरुणाचल प्रदेश में एक-से-एक बढ़कर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करना चाहिए। रिचर्ड वर्मा की इस अरुणाचल-यात्रा ने इस दूरस्थ भारतीय प्रदेश को सारी दुनिया में प्रसिद्ध कर दिया है।

(साभार: दैनिक भास्कर)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

5 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

5 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

5 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

6 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

1 day ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 day ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 day ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 day ago