होम / विचार मंच / अनुपमजी की इस किताब के आगे सारी सक्सेस स्टोरीज दम तोड़ जाती है: राजेश बादल

अनुपमजी की इस किताब के आगे सारी सक्सेस स्टोरीज दम तोड़ जाती है: राजेश बादल

राजेश बादल एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, राज्यसभा टीवी।। इन दिनों पढ़ने की आदत कम हो रही  है। लेकिन फिर भी कुछ रौशनदान ऐसे हैं जो आशा बंधाते हैं। अनुपम मिश्र ऐसे ही गांधीवादी थे। गर्भ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

राजेश बादल

एग्जिक्यूटिव डायरेक्टरराज्यसभा टीवी।।

इन दिनों पढ़ने की आदत कम हो रही  है। लेकिन फिर भी कुछ रौशनदान ऐसे हैं जो आशा बंधाते हैं। अनुपम मिश्र ऐसे ही गांधीवादी थे। गर्भनाल में नीलम कुलश्रेष्ठ का लेख पढ़ा तो आंखें भर आईं। अनुपम ने अपनी एक किताब से हिन्दुस्तान में जो करिश्मा कर डाला है, वो बेमिसाल है। सोचता हूं कि आज भारत में किसी लेखक की किसी किताब की हजार डेढ़ हजार प्रतियां बिक जातीं हैं तो वो आसमान में उड़ने लगता है। लेकिन जिस किताब को अनुपम भाई ने रचा है, वो तो अद्भुत है। दस साल तक देश भर में घूमे, सारे देश के तालाबों का अध्ययन किया, उनकी बदहाली देखी, हमारी संस्कृति से उसका रिश्ता समझा और फिर उनकी कलम से निकली अनमोल कृति- आज भी खरे हैं तालाब।

सन 1993 में यह किताब छप कर पाठकों के हाथों में आई। मैंने इसे 1994 में पढ़ा। एक बार, दो बार, तीन बार। न जाने कितने बार। न यह बेस्ट सेलर श्रेणी में थी, न इसमें घटिया अश्लील भाषा थी और न चटखारे लेकर लिखी गई किसी की अंतरंग कहानियां। यह किताब एक सुबूत है कि गंभीर सरोकारों और पर्यावरण जैसे विषय पर आप समाज की चिंताओं के साथ खड़े हों तो समाज भी आपको सर पर बिठाता है। इस किंवदंती की एक झलक।

*अब तक गांधी शान्ति प्रतिष्ठान दो लाख से ज्यादा प्रतियां बेच चुका है। करीब 18 साल तक हर साल एक लाख रूपए कमाने के बाद अब प्रतिष्ठान ने मुनाफे और कॉपीराइट से मुक्त कर दिया है क्यों कि मांग इतनी है कि आपूर्ति संभव नहीं। इसलिए पिछले पांच साल में अनगिनत प्रकाशकों ने इसे छापा है। जानकारी के मुताबिक इस तरह करीब दस लाख प्रतियां बिकीं हैं।

*नेशनल बुक ट्रस्ट और अन्य आठ प्रकाशन समूहों ने इसे आठ भाषाओं में अनुवाद कर प्रकाशित किया है।

* इस किताब का ब्रेल लिपि अनुवाद उपलब्ध है। आठ भाषाओं और ब्रेल के करीब 40 संस्करण बाजार में आ चुके हैं।

* इक्कीस आकाशवाणी केंद्रों ने इसे पूरा प्रसारित किया है। एक बार नहीं, दो बार नहीं, तीन बार नहीं। अनेक बार।

* उर्दू में यह एक ग्रन्थ की शक़्ल में आया। इसे संपादक शब्बीर कादरी ने प्रकाशित किया है।

* निरुपमा अधिकारी ने इसे बांग्लाभाषा में अनुवाद किया। बांगला में तो लोग इस पर टूट पड़े।

* सुहासिनी मुले ने इस किताब पर एक फिल्म नेचर टुडे बनाई। करीब एक दर्ज़न डाक्यूमेंट्री इस पर बन चुकीं हैं।

* दिल्ली विश्वविद्यालय ने अच्छी हिंदी के पाठ्यक्रम में इस किताब के अंश प्रकाशित किए हैं।

* मध्यप्रदेश सरकार ने इस किताब की 25 हजार किताबों का ऑर्डर किया। गांधी शान्ति प्रतिष्ठान इतनी संख्या में जब नहीं दे पाया तो सरकार ने अपने प्रेस में छपा कर किताबें गांव गांव बंटवाई।

* भारत ज्ञान विज्ञान परिषद् ने भी यही किया। इसकी 25 हजार प्रतियां खुद छपवाईं।

* जिसे हम सक्सेस स्टोरी कहते हैं - इस किताब के आगे सारी सक्सेस स्टोरीज दम तोड़ जाती है। गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक और न जाने कितने राज्यों के हजारों गांवों में किताब से प्रेरणा लेकर अनगिनत तालाब और छोटी छोटी नदियां जिंदा की गईं। गुजरात में सैकड़ों गांवों में अनुपम भाई की मौजूदगी में ये काम हुए। जब ढोल धमाकों के साथ अनुपम भाई का स्वागत होता तो बेचारे अनुपम भाई सकुचाते एक कौने में बैठ जाते। चिपको आंदोलन और राजेन्द्र सिंह के जल आंदोलन के वो स्तंभ रहे हैं।

* आज जब हर किताब में कॉपी राइट एक्ट के तहत सर्वाधिकार सुरक्षित मुद्रित होता है तो अनुपम भाई कहते थे- इसका कोई कॉपीराइट नहीं है। इसका कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। स्रोत दें तो अच्छा लगेगा। बताइए आप क्या गांधी या बिनोबा भावे का कोई 2016 का संस्करण नहीं देख रहे हैं। अनुपम हमारे असली भारत रत्न हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बिहार में नीतीश युग का अंत हुआ: रजत शर्मा

ऐसी असमानता राजनीति में कम देखने को मिलती है। इसीलिए नीतीश कुमार का पटना से दिल्ली जाना बिहार में एक बड़ी शून्यता पैदा करेगा। उनकी जगह लेना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

7 hours ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

4 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

4 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

4 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

5 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

4 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

4 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

20 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

4 hours ago